रोहित-विराट के संन्यास पर कपिल देव ने दिया बयान, तेंदुलकर से की तुलना
भारतीय टीम के दिग्गज कपिल देव का मानना है कि क्रिकेटर्स को तब तक खेलना चाहिए जब तक वह फिट रहे और वह खेल को इंजॉय कर रहे हैं। भारतीय टीम ने टी20 विश्व कप 2024 का खिताब जीता। इस जीत के बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली ने टी20 इंटरनेशनल से संन्यास का एलान किया।
रोहित और विराट दोनों अभी क्रिकेट के बाकी दो फॉर्मेट खेल रहे हैं। बातचीत करते हुए कपिल देव ने रोहित-विराट की रिटायरमेंट पर अपनी राय रखी। उन्होंने अपनी बात का साफ करने के लिए यहां रवि शास्त्री और सचिन तेंदुलकर का उदाहरण भी रखा।
Kapil Dev ने रोहित-विराट के संन्यास को लेकर दी अपनी राय
दरअसल, कपिल देव ने अपने बयान में कहा कि एक समय तक ही फिटनेस आपका साथ देती है और आप परफॉर्म करते हैं। एक क्रिकेटर के लिए 26 से 34 साल के बीच का समय प्राइम होता है और इस दौरान खिलाड़ी अपने फिटनेस को लेकर सजग भी रहते हैं। वो दोनों (रोहित और विराट) इस उम्र को पार कर चुके हैं और उनके लिए हर फॉर्मेट में खेल में बने रहने के लिए फिटनेस, अनुशासन और वर्क लोड मैनेजमेंट सबसे जरूरी होगी।
बता दें कि विराट कोहली इस साल नवंबर में 36 साल के हो जाएंगे और रोहित इस साल 37 साल के हो गए हैं। दोनों की उम्र 35 साल के पार हो चुकी है।
कपिल देव ने आगे कहा कि रवि शास्त्री ने काफी कम उम्र में संन्यास ले लिया था, जबकि सचिन तेंदुलकर का करियर लंबा रहा। तो यह पूरी तरह किसी खिलाड़ी पर निर्भर करता है कि वह अपने जीवन में किस तरह सोच रहा है। मेरा सोचने का ढंग यह है कि तंदुरुस्त रहिए और तब तक खेलिए, जब तक आप खेल का लुत्फ ले रहे हैं।

हरे निशान पर खुला भारतीय शेयर बाजार; सेंसेक्स 550 अंक चढ़ा, निफ्टी 24600 के पार
'कसौटी जिंदगी की' फेम करणवीर बोहरा के पिता का निधन, भावुक हुए अभिनेता; कहा- हमें वैसे ही छोड़कर गए जैसे...
करण जौहर ने शेयर किए विजय-रश्मिका के रिसेप्शन के इनसाइड फोटोज, इस अंदाज में दिखीं कृति सेनन
जारी हुआ 'माइकल' का ट्रेलर, दर्शकों को याद आए माइकल जैक्सन; भतीजा करेगा डांसर का रोल
होली पर 'द केरल स्टोरी 2' की बेहतर हुई कमाई, जानें 'अस्सी' और 'ओ रोमियो' का कलेक्शन
टी20 विश्वकप नॉकआउट में सबसे ज्यादा बार पहुंचने वाली टीम कौन सी? 2007 से 2026 तक, देखें पूरी लिस्ट
भारत के सामने होगी इंग्लैंड की चुनौती, जानें दर्शक कब और कहां देख सकेंगे मैच?
अभिषेक होंगे बाहर? क्या कुलदीप को मिलेगा मौका; प्लेइंग-11 में बदलाव की कितनी संभावना
'बाबा आमिर' की नई भविष्यवाणी?: बड़बोलेपन का नया उदाहरण पेश किया, गलत साबित होने के बाद भी नहीं सुधर रही हरकत
चांदी की कीमतों में 4500 रुपये का उछाल, सोना 1.62 लाख रुपये पर पहुंचा, जानें आज का अपडेट