जेपी की आग ने खोली 50 लाख के फायर सिस्टम की पोल
कंपनी की टैस्टिंग में भी अलार्म नही बजा
भोपाल। राजधानी के जयप्रकाश चिकित्सालय में बुधवार को लगी आग ने उस दावे की पोल खेल दी जिसमें कहा गया था कि नया फायर आलर्म सिस्टम सिगरेट के धुएं से भी एक्टिव होगा। लेकिन जब आग लगी तो यह सिस्टम काम नही किया। जिसके चलते न अलार्म बजा और न स्प्रिंकलर से पानी गिरा।
इसके बाद इस सिस्टम की जांच करने गुरूवार को कपंनी आई लेकिन अलार्म नही बजा अलबत्ता स्प्रिंकलर के एक पाईप से कुछ पानी जरूर गिर गया। प्रबंधन और फायर सिस्टम एजेंसी के बीच अनबन के कारण सिस्टम अभी तक हैंडओवर नहीं हुआ और बंद पड़ा है। आग वाले दिन यह अच्छी बात रही कि एक सुरक्षा कर्मचारी ने फायर इंस्टूग्विशर से आग बुझा दी। आग बुझाने में आठ इंस्टूग्विशर का इस्तेमाल हुआ था। इस आग में सैकड़ों मरीजों की जान खतरे में थी।
फुहारें के जगह आई धार
दूसरे दिन जब कर्मचारियों ने इस सिस्टम की टेस्टिंग के लिए थोड़ा सुधार कार्य किया और सिस्टम चालू किया तो पानी के फुहारें आने की बजाए धार आने लगी। नोजल पर जाले लगे हुए हैं, देखने से ही पता चलता है कि इस सिस्टम की देखरेख नहीं होती।
इनका कहना है
सीएमएचओ डॉ. मनीष शर्मा ने कहा है कि इस पूरे मामले की जांच की जाएगी। हेंडओवर क्यों नहीं हुआ आग कैसे लगी और फायर सिस्टम क्यों नहीं चले इन बिंदुओं पर जांच के बाद आगे की कार्रवाई करेंगे।

राशिफल 11 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
साय सरकार की पहल से छत्तीसगढ़ में लाखों परिवारों को मिला पक्का मकान
हरी खाद - मिट्टी की खोई उर्वरता बढ़ाने का प्राकृतिक समाधान
एमपी ट्रांसको के इंजीनियरों की केस स्टडी को मिली अंतरराष्ट्रीय पहचान
स्वच्छता के सारथियों के स्वास्थ्य और सम्मान को समर्पित “स्वच्छता स्वाभिमान कार्यशाला”
आगामी मई -जून माह में संभावित स्थानीय निकायो के आम/उप चुनाव के दृष्टिगत मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियां तेज
धोवाताल की 60 महिलाओं ने रची आत्मनिर्भरता की मिसाल
सरकार समाज के सभी वर्गों के कल्याण और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध : उप मुख्यमंत्री देवड़ा
स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधार पर जोर, राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक में अहम निर्देश