हिजबुल्लाह के आतंकवादी ठिकानों का इजरायल ने किया खुलासा
गाजा । इजरायली सेना, आईडीएफ ने हिजबुल्लाह के आतंकवादी ठिकानों पर एक बड़ा खुलासा किया है। रिपोर्ट्स के अनुसार लेबनान के अल साहेल अस्पताल के नीचे हिजबुल्लाह का एक बंकर है, जिसमें 50 करोड़ डॉलर से अधिक का सोना और नकद रखा गया है। इस बंकर को हिजबुल्लाह के प्रमुख हसन नसरल्लाह का ठिकाना माना जा रहा है। आईडीएफ ने दावा किया है कि यह सीक्रेट बंकर दक्षिण बेरूत में स्थित है और यहाँ अरबों के सोने और नकद का भंडार है। भारतीय मुद्रा में इस खजाने की कीमत लगभग 4194 करोड़ रुपए है।
आईडीएफ के एक प्रवक्ता ने कहा कि इजरायली वायु सेना ने हिजबुल्लाह के इन वित्तीय ठिकानों पर सटीक हमले किए, जिसका उद्देश्य इस आतंकवादी संगठन की फंडिंग क्षमताओं को कमजोर करना था। हगारी ने बताया कि इस बंकर में लाखों डॉलर की नकदी और सोना है, जिसका उपयोग हिजबुल्लाह इजरायल पर हमलों के लिए करता है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि हमले में यह धन पूरी तरह से नष्ट हुआ या नहीं। उन्होंने कहा कि हमारे अनुमान के मुताबिक इस बंकर में कम से कम 50 करोड़ डॉलर की नकदी और सोना रखा हुआ है। यह पैसा लेबनान के पुनर्निर्माण के लिए उपयोग किया जा सकता था। उन्होंने एक नक्शा भी पेश किया, जिसमें बंकर के स्थान को दिखाया गया है।
इजरायल ने लेबनानी अधिकारियों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों से अपील की है कि वे हिजबुल्लाह को आतंक के लिए और इजरायल पर हमले के लिए फंडिंग करने से रोकें। उन्होंने स्पष्ट किया कि इजरायल आतंकवादी संगठन हिजबुल्लाह के खिलाफ युद्ध कर रहा है, न कि लेबनानी लोगों के खिलाफ। यह भी कहा गया कि आईडीएफ अस्पताल पर हमला नहीं करेगा, लेकिन हिजबुल्लाह से जुड़े अन्य ठिकानों पर निगरानी रखी जाएगी। इससे पहले इजरायल ने एक बैंक पर हमला किया था, जिसका संबंध हिजबुल्लाह से था, जो इस संगठन की वित्तीय गतिविधियों पर नकेल कसने के इजरायल के प्रयासों का हिस्सा था।

नरेंद्र मोदी ने इमैनुएल मैक्रों से की बातचीत, पश्चिम एशिया के तनाव पर चर्चा
जियोपॉलिटिक्स के महाकुंभ का उद्घाटन करेंगे Narendra Modi, चीफ गेस्ट होंगे Alexander Stubb
छत्तीसगढ़ से होकर चलने वाली 13 ट्रेनें 3 दिन तक रद्द, यात्रियों को अलर्ट
हर साल 14,000 नई भर्तियों से दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा और मजबूत
जस्टिस Surya Kant ने भूटानी न्यायपालिका में तकनीकी सुधार की दी सलाह
Arjun Tendulkar ने रचाई शादी, Mumbai में Sania Chandok संग लिए सात फेरे
उज्जैन की कांता गोयल ने मां की ममता से संवार दिए 100 बच्चों के सपने
दक्षिण एशिया में टकराव बढ़ा, बमबारी का तेल-गैस आपूर्ति पर क्या असर?
मध्य प्रदेश में वन मंजूरी में देरी से 48 सड़क परियोजनाएं अटकीं, CAG रिपोर्ट में बड़ा खुलासा