गोल्ड ईटीएफ में भी जमकर निवेश कर रहे निवेशक
नई दिल्ली। फिजिकल गोल्ड के साथ अब दुनियाभर में लोग गोल्ड ईटीएफ में भी जमकर निवेश कर रहे हैं. यही वजह है कि फरवरी, 2025 के दौरान लगातार तीसरे महीने गोल्ड ईटीएफ में निवेश बढ़ा। वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के ताजा आंकड़ों के अनुसार फरवरी में वैश्विक स्तर पर गोल्ड ईटीएफ में 9.4 बिलियन डॉलर का निवेश हुआ, जो मार्च 2022 के बाद सबसे बड़ी मासिक बढ़ोतरी है। फरवरी के दौरान वैश्विक स्तर पर ट्रेड वॉर की आशंका और अमेरिकी डॉलर में कमजोरी ने सोने की कीमतों को मजबूती दी। इस दौरान सोने के दाम अमेरिकी डॉलर में 1 फीसदी और भारतीय रुपये में 4 फीसदी तक बढ़े। फरवरी 2025 में गोल्ड ईटीएफ की होल्डिंग में 99.9 टन की बढ़ोतरी दर्ज की गई। सोने की कीमतों में मजबूती और लगातार तीसरे महीने आए इनफ्लो की बदौलत गोल्ड ईटीएफ का एसेट अंडर मैनेजमेंट बढ़कर रिकॉर्ड 306 बिलियन डॉलर पर पहुंच गया। एशियाई निवेशकों ने भी गोल्ड ईटीएफ में भरोसा दिखाया, जहां 2.3 बिलियन डॉलर का इनफ्लो दर्ज किया गया. चीन इस मामले में सबसे आगे रहा और यहां 1.93 बिलियन डॉलर गोल्ड ईटीएफ में लगाए। भारत में भी 220.5 मिलियन डॉलर का निवेश हुआ, क्योंकि घरेलू इक्विटी बाजार में गिरावट और वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता के कारण निवेशकों का रुझान सोने की ओर बढ़ा।

बांकुरा रैली: पीएम मोदी का टीएमसी पर हमला, 'निर्मम सरकार' को बताया महिला विरोधी
अमित शाह का मोडाकुरिचि में शक्ति प्रदर्शन, डीएमके सरकार पर बोला तीखा हमला
महिला आरक्षण बिल सिर्फ ध्यान भटकाने की कोशिश: अखिलेश यादव
कोयंबटूर में गरजे पीएम मोदी: DMK ने छीना महिलाओं का हक, अब जनता सिखाएगी सबक
CM मोहन यादव की सौगात: अब मिनटों में होगा भोपाल से रामराजा सरकार का दर्शन
महिला आरक्षण पर संग्राम: पीएम मोदी के संबोधन को खरगे ने बताया 'चुनावी भाषण'
द्वारका में पुलिस और लगरपुरिया गैंग के बीच मुठभेड़, दो शूटर गिरफ्तार