ईडी-सीबीआई जैसी संस्थाओं को हमेशा के लिए खत्म कर देना चाहिए: अखिलेश यादव
लखनऊ । समाजवादी पार्टी के मुखिया एवं उप्र के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और सीबीआई के काम करने के तरीके पर कहा कि ऐसी संस्थाएं हमेशा के लिए खत्म कर देनी चाहिए। जैसे नेताजी मुलायम सिंह यादव ने सत्ता में आने पर व्यापारियों पर लगने वाला चुंगी खत्म कर दिया था। उन्होंने कहा कि यूपी में जिस तरह महिलाओं के खिलाफ अपराध हो रहे हैं उसका संज्ञान गृह मंत्रालय को लेना चाहिए। प्रदेश में कई महिला उत्पीड़न के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। प्रदेश की कानून व्यवस्था बदहाल है। केंद्रीय गृह मंत्रालय को समय-समय पर राज्य की कानून व्यवस्था की भी समीक्षा करनी चाहिए क्योंकि यहां रक्षक ही भक्षक बन जाते हैं।
सपा मुखिया पार्टी मुख्यालय में भाजपा, रालोद और बसपा से आए नेताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाने के बाद पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 2024 का चुनाव लोकतंत्र बचाने का चुनाव है। संविधान बचाने का चुनाव है और अपना सम्मान बचाने का चुनाव है। यूपी के लोगों ने भाजपा का 2014 में स्वागत किया है और अब 2024 में विदाई कर देंगे। यूपी के लोग स्वागत अच्छा करते हैं तो विदाई भी अच्छी करते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा पीडीए की बढ़ती ताकत से घबरा गई है। इस बार उनकी विदाई निश्चित है। उन्होंने नारा दिया कि भाजपा हटाओ एमएसपी की कानूनी गारंटी पाओ। भाजपा हटाओ नौकरी पाओ। इस मौके पर उन्होंने खुलासा किया कि समाजवादी पार्टी को इलेक्टोरल बांड के माध्यम से एक बार ढाई करोड़ रुपये मिले। ऐसी ही कुछ राशि एक अन्य बार भी मिली। भाजपा को भी खुलासा करना चाहिए और एसबीआई को डिटेल देनी चाहिए। बसपा सुप्रीमो मायावती द्वारा एक बार फिर से अकेले लोकसभा चुनाव लड़ने पर अखिलेश यादव ने कहा कि इसके लिए उन्हें धन्यवाद।

एमपी विधानसभा के बजट सत्र में हाई अलर्ट,परिसर में अंगरक्षकों की एंट्री पर रोक
असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव
जनसंपर्क अधिकारी पर दबाव का आरोप, रॉयल प्रेस क्लब पहुंचा थाने
वाराणसी कचहरी में बम धमकी से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई
मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट