इंस्पेक्टर ने जुआ खेल रहे कारोबारियों से 40 लाख रुपए लूटे
वाराणसी । सारनाथ थाने के प्रभारी इंस्पेक्टर परमहंस गुप्ता पर एक अपार्टमेंट पर छापा मारकर कारोबारियों से 40 लाख रुपए की लूट करने का आरोप लगा है। सूत्रों ने बताया कि उनके साथ सिविल ड्रेस में एक युवक भी था, जिसने गार्ड से खुद को मुख्यमंत्री योगी का ओएसडी बताया। अपार्टमेंट में शहर के बड़े कारोबारी जुआ खेल रहे थे। आरोप है कि इंस्पेक्टर ने जुए की फड़ पर रखे 40 लाख रुपए दो बैग में भर लिए। इसका एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। इसमें दिख रहा है कि इंस्पेक्टर लिफ्ट से उतर रहे हैं, उनके साथ एक युवक हाथ में दो बैग पकड़े हुए है। सीसीटीवी वायरल होने के बाद पुलिस कमिश्नर ने इंस्पेक्टर गुप्ता को लाइन हाजिर कर दिया है। डीसीपी वरूणा चंद्रकांत मीना इसकी जांच कर रहे हैं। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने मामले में सरकार पर तंज कसा है। उन्होंने एक्स पर लिखा- उत्तर प्रदेश में फिल्म सिटी तो नहीं बनी, लेकिन लगता है फिल्म की रीयल लोकेशन शूटिंग शुरू हो गई है। रहस्य जानने के लिए देखते रहिए भाजपाई भ्रष्टाचार की धारावाहिक फिल्म: ‘वर्दीवाला लुटेरा’। बता दें कि रुद्रा हाइट्स अपार्टमेंट में जुआ चल रहा था। शहर के कई कारोबारी जुआ खेल रहे थे। लाखों का दांव लग रहा था। तभी यूपी65ए-जी1208 नंबर की पुलिस जीप आई। जीप सारनाथ इंस्पेक्टर परमहंस गुप्ता की थी। उनके साथ ड्राइवर गोरख प्रसाद, हमहारी दीवान कन्हैया प्रसाद और एक युवक था। लिफ्ट से अपार्टमेंट के अंदर सिर्फ इंस्पेक्टर परमहंस गुप्ता और युवक गए। बाकी पूरी टीम बाहर खड़ी रही। थोड़ी देर बार इंस्पेक्टर बाहर निकले।

ट्रंप की रूसी तेल छूट पर भारत का दो टूक जवाब- हमें किसी की परमिशन की जरूरत नहीं
गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई की सैलरी में छप्परफाड़ इजाफा, जानें पूरा गणित
सौरभ शर्मा और उसके साथियों की जमानत का रास्ता साफ, जल्द मिल सकती है रिहाई
योजना के तहत महिलाएं आसानी से व्यापार और उद्यमिता के लिए वित्तीय सहायता प्राप्त कर सकेंगी।
बागेश्वर धाम पहुंचे यूपी के डिप्टी CM बृजेश पाठक, धीरेंद्र शास्त्री से की मुलाकात
डीएनए जांच न होने से हत्या साबित नहीं, बिलासपुर हाई कोर्ट ने तीन आरोपियों को किया बरी
भारत बनाम न्यूजीलैंड फाइनल: बैटिंग बनाम बॉलिंग की जंग में कौन मारेगा बाजी?
अहमदाबाद में अग्निपरीक्षा: फाइनल से पहले सैंटनर का ऑस्ट्रेलियाई कप्तान जैसा अंदाज, क्या भारत के साथ माइंड गेम?
धरने के दूसरे दिन ममता बनर्जी का केंद्र पर हमला, बोलीं- ज्यादा दबाव डाला तो गिरा दूंगी सरकार