इंदौर के आईपीएस अधिकारी की बहन ने साइबर साइबर फ्रॉड को लेकर लिखा गाना
इंदौर: मध्य प्रदेश का इंदौर स्वच्छता में नंबर वन है. स्वच्छता में नंबर वन बनाने के लिए इंदौर नगर निगम ने लोगों को जागरूक करने के लिए एक गाने का सहारा लिया था. इसी तर्ज पर अब इंदौर पुलिस भी साइबर फ्रॉड के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए एक गाने का सहारा ले रही है. जिसकी धुन है 'तो क्या करे भैया...फेक कॉल खुद को फ्रॉड से बचा'. खास बात यह है कि इस गाने को इंदौर क्राइम ब्रांच के डीसीपी राजेश त्रिपाठी ने आवाज दी है. इस धुन को उनकी बहन दिशा मिश्रा ने लिखा है।
मध्य प्रदेश में साइबर जागरूकता कार्यक्रम
बता दें कि मध्य प्रदेश में साइबर से जुड़े अपराधों का ग्राफ बढ़ता जा रहा है. जिसको देखते हुए मध्य प्रदेश के डीजीपी कैलाश मकवाना ने 1 फरवरी से 11 फरवरी तक साइबर जागरूकता कार्यक्रम को लेकर राज्य पुलिस को आदेश जारी किया है. इसके चलते पूरे मध्य प्रदेश में पुलिस द्वारा साइबर क्राइम के प्रति जनता को जागरूक किया जा रहा है. इनसे कैसे बचा जाए, इसको लेकर अभियान भी चलाया जा रहा है।
"देख देख कोई लिंक ना हो फेक"
इंदौर पुलिस ने इसको लेकर अनूठी पहल की है। इंदौर क्राइम ब्रांच के डीसीपी राजेश त्रिपाठी ने साइबर ठगी को लेकर एक गाना लिखा है। इसे सोशल मीडिया के साथ ही अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर लोगों को जागरूक करने के लिए रिलीज किया जाएगा। इस गाने को खूब सराहा जा रहा है। साथ ही इस मुहिम को इसी तरह जारी रखने के आदेश दिए गए हैं।
लोगों को जागरूक करने वाले इस गाने पर लोग खूब रिएक्शन दे रहे हैं। गाने की धुन कुछ इस तरह है।
तो क्या करें भैया...फर्जी कॉल आया, खुद को फ्रॉड से बचा
देख देख कोई लिंक न हो फेक
स्कैम करने वालों ने ये जाल है रचा
तो का करें भैया, फर्जी कॉल आया खुद को फ्रॉड से बचा"
छात्रों को दी गई साइबर अपराध से जुड़ी जानकारी
इस अभियान के तहत 1 फरवरी को स्कूल और कॉलेजों में छात्राओं को साइबर अपराध के बारे में जानकारी दी गई। वहीं, पुलिस आने वाले दिनों में कई तरह के कार्यक्रम आयोजित करने की बात भी कह रही है। वहीं, खुद डीसीपी और अन्य अधिकारी अलग-अलग तरीके से लोगों को साइबर अपराध के बारे में जागरूक करने में लगे हुए हैं।

राशिफल 14 सितम्बर 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले को दी 183 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
रायगढ़ के रामलीला मैदान में 14 से 23 सितंबर तक सजेगा चक्रधर समारोह का भव्य मंच
कठिनाईयों और संघर्ष के बावजूद अपनी पहचान और गौरव को बनायें रखने वाले सिंधी समाज पर सभी को गर्व : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राष्ट्रीय पर्यटन मंच पर छत्तीसगढ़ की गूंज, देश-दुनिया के सामने खुली पर्यटन संभावनाओं की नई राह
सेवा संकल्प अभियान 2026: हुनर को मिल रही नई उड़ान’
पूरे क्षेत्र को स्वास्थ्य सेवाओं से कवर करें, शत-प्रतिशत टीकाकरण एवं गर्भवती महिलाओं का समय पर पंजीयन एवं एएनसी जांच सुनिश्चित हो: उप मुख्यमंत्री शुक्ल
"हम सब बराबर, बराबर हमारे अधिकार" के ध्येय वाक्य को चरितार्थ कर रहा है मध्यप्रदेश मानवाधिकार आयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
लगातार दो वर्ष देश में सर्वाधिक रिकवरी दर, यह किसानों की मेहनत का परिणाम है - उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध कार्रवाई को मिशन के रूप में लेकर कार्य करें-उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा