इंडिगो एयरबस से खरीदेगी ए350-900 श्रेणी के 30 विमान
नई दिल्ली । भारत की प्रमुख एयरलाइन इंडिगो ने यूरोपीय विमान निर्माता एयरबस से एयरबस ए350-900 श्रेणी के 30 विमानों की खरीद के लिए ऑर्डर दिया है। एयरबस ने कहा है कि यह ऑर्डर इंडिगो के अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क को लंबी दूरी के गंतव्यों तक फैलाने करने में मदद करेगा। इंडिगो के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इसे एक ऐतिहासिक क्षण और इंडिगो के इतिहास में एक एक नया अध्याय बताते हुए कहा कि यह एयरलाइन और भारतीय विमानन के भविष्य को भी आकार देगा। इन 30 एयरबस ए350-900 विमानों का बेड़ा इंडिगो को वैश्विक विमानन क्षेत्र की अग्रणीय एयरलाइनों की पंक्ति में खड़ा होने और अपने कारोबार के अगले चरण में प्रवेश करने में मदद करेगा। एयरबस के एक कार्यकारी अधिकारी ने एयरबस पर एक बार फिर भरोसा जताने इंडिगो और इस करार से जुड़ी अपनी कंपनी की टीमों को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि चौड़े विमानों के लिए इंडिगो के इस पहले आर्डर से दोनों कंपनियों की साझेदारी का एक रोमांचक नया अध्याय शुरू होता है। एयरबस की ओर से जारी की गई विज्ञप्ति में कहा गया है कि ए350 डिजाइन नई है। इसमें अत्याधुनिक टेक्नॉलाजी को शामिल किया गया है। इससे कार्बन डाइऑक्साइड (सीओ2) उत्सर्जन में 25 प्रतिशत कटौती होती है।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (02 मार्च 2026)
केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मिले उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा
उद्योग मंत्री देवांगन ने चंदपुरिहा कंसोधन वैश्य गुप्ता समाज को सामुदायिक भवन की दी सौगात
विशेष पिछड़ी जनजातियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार- मंत्री नेताम
सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना से साकार हो रहा ऊर्जा आत्मनिर्भरता का संकल्प
जल जीवन मिशन से बदली फुलमत बाई की जिंदगी, अब नहीं करना पड़ता पानी के लिए संघर्ष
टेलरिंग के व्यवसाय में पूजा देवांगन को मिला मजबूत आधार
प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हितानंद शर्मा की माताजी के निधन पर दी श्रद्धांजलि