अयोध्या में महाराष्ट्र भक्त निवास के निर्माण का हुआ श्रीगणेश
अयोध्या । राम की नगरी अयोध्या में आवास विकास परिषद द्वारा आवंटित ढाई एकड़ भूमि पर महाराष्ट्र सरकार 250 करोड़ की लागत से 12 मंजिल के भक्ति निवास का निर्माण कराएगी। इसके लिए मंगलवार को विधि विधान पूर्वक शिलान्यास कर निर्माण कार्य को प्रारम्भ किया गया। यह दो साल में बनकर तैयार हो जाएगा।
महाराष्ट्र सरकार के लोक निर्माण विभाग के मंत्री रविंद्र दत्तात्रय चव्हाण मंत्रालय के अधिकारियों के साथ अयोध्या पहुंचे। सबसे पहले हनुमान गढ़ी और फिर रामलला का दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद नव्य अयोध्या के ग्रीन फील्ड टाउन योजना के तहत शाहनवाजपुर में प्रस्तावित महाराष्ट्र सदन निर्माण के लिए भूमि पूजन कर कार्य को प्रारंभ किया। इस दौरान अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, पूर्व विधायक गोरखनाथ बाबा, जिला अध्यक्ष संजीव सिंह के साथ आवास विकास परिषद के अधिकारी भी मौजूद रहे।
मंत्री रविंद्र दत्तात्रय ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के द्वारा अयोध्या में एक महाराष्ट्र भवन बनाने के लिए आमंत्रित किया था, जिसके बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने यहां एक भवन बनाने का निर्णय लिया था। इसके लिए सरयू तट के पास ढाई एकड़ भूमि योगी सरकार के द्वारा प्राप्त हुई। 12 मंजिल वाले भक्त निवास बनाने का निर्णय लिया गया है, जिसमें 96 वीआईपी और चार वीवीआईपी रूम बनाने, 50 लोगों की क्षमता वाला 40 डारमेट्री बनाने की योजना है। इसके साथ ही दो किचन और एक रेस्टोरेंट बनाने की भी व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि 250 करोड़ की योजना में यह कार्य 2 वर्ष पूरा कर लिया जाएगा। यह भक्ति सदन महाराष्ट्र से आने वाले लोगों के साथ पूरे भारत से आने वाले लोगों के लिए भी खुला रहेगा। अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने महाराष्ट्र सरकार के मंत्री और अधिकारियों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि प्रस्तावित नव्य अयोध्या के निर्माण कि शुरुआत किया गया। महाराष्ट्र के साथ उत्तराखंड और गुजरात सरकार ने भी भूमि ली है। अयोध्या धार्मिक, सांस्कृतिक और पौराणिक के साथ-साथ पर्यटन नगरी के रूप में भी स्थापित हो रही है। अब यहां पर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट भी बन गया है।

IND vs AUS: वनडे सीरीज के लिए इस धाकड़ ओपनर की भारतीय टीम में वापसी, चोट से उबर कर चार महीने बाद करेंगी वापसी
विधानसभा में सड़क और कनेक्टिविटी के मुद्दे पर सरकार से तीखे सवाल
Naxal Surrender: नक्सल संगठन को बड़ा झटका, सुकमा में 22 नक्सलियों ने एक साथ किया सरेंडर
Chhattisgarh में बोर्ड एग्जाम की उलटी गिनती शुरू, गोपनीय सामग्री लेकर पुलिस सुरक्षा के साथ निकले शिक्षक
सलीम खान की बिगड़ी तबीयत, लीलावती अस्पताल में हुए भर्ती; हॉस्पिटल पहुंचे सलमान खान
Grand Mufti of India: कौन हैं केरल में जन्मे मुस्लिमों के मसीहा शेख अबू बक्र अहमद? PM Modi से मुलाकात की हो रही चर्चा
CG Liquor Scam: सौम्या चौरसिया की जमानत याचिका पर बिलासपुर हाईकोर्ट में सुनवाई
NZ vs CAN Live Score: कनाडा ने न्यूजीलैंड को 174 रन का लक्ष्य दिया, युवराज समरा का 58 गेंदों पर शतक
जब काम मांगने 'धुरंधर' फेम डायरेक्टर आदित्य धर के पास गई थीं मृणाल ठाकुर, एक्ट्रेस ने साझा किया किस्सा
T20 WC 2026: भारत बनाम नीदरलैंड, संभावित प्लेइंग 11 और हार्दिक-बुमराह को आराम