इंडिगो की ब्लॉक डील का असर, स्टॉक में 2 फीसदी की गिरावट
इंडिगो एयरलाइन देश की सबसे बड़ी एविएशन कंपनी है। कंपनी के को-फाउंडर एवं प्रमोटर राकेश गंगवाल अपनी हिस्सेदारी बेचने वाले हैं। वह लगभग 85 करोड़ डॉलर (7000 करोड़ रुपये) की ब्लॉक डील कर सकते हैं।
इस ब्लॉक डील के लिए फ्लोर प्राइस 4,593 रुपये प्रति शेयर तय हुआ है। अभी राकेश गंगवाल के पास इंडिगो की 19.38 फीसदी हिस्सेदारी है। अभी तक ब्लॉक डील को लेकर कोई अधिकारिक सूचना है। इस ब्लॉक डील की संभावना को लेकर आज इंडिगो के शेयर फोकस में हैं।
फरवरी, 2022 में राकेश गंगवाल ने इंटरग्लोब एविएशन के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स से इस्तीफा दिया था। इस्तीफा देते हुए उन्होंने कहा था कि वह आगामी 5 सालों में एयरलाइन में अपनी हिस्सेदारी धीरे-धीरे कम करेंगे।
आज कैसी है शेयर की चाल
गुरुवार के शुरुआती सत्र में इंडिगो के शेयर लाल निशान पर कारोबार कर रहे हैं। 10.20 बजे इंडिगो के शेयर 2 फीसदी गिरकर 4,750.95 रुपये प्रति शेयर पर कारोबार कर रहा है। 2024 में अब तक इंडिगो के शेयर ने 63 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दिया है।
वहीं, कंपनी ने बताया था कि जून तिमाही में इंडिगो को 2,736 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। हालांकि, यह मुनाफा पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 11.5 फीसदी कम था।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (03 मार्च 2026)
कोरिया के डकईपारा में बने “उजाला” से सजेगी हरित होली
छत्तीसगढ़ ज्ञान सभा विक्रम संवत 2082 में वन विभाग की सक्रिय भागीदारी
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से महिलाओं को मिली नई पहचान
ग्रामीण प्रतिभाओं के प्रोत्साहन के लिए दी जाएगी हर संभव मदद : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बिहान से बदल रहा ग्रामीण परिवेश, पुष्पा बनी लखपति दीदी
कोटा परिक्षेत्र में रात्रिकालीन गश्त में सागौन के लट्ठा जब्त
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मछुआ सहकारी समिति के सदस्यों को मिला आजीविका का सहारा
बड़वानी में आधुनिक सब्जी मंडी से मजबूत होगी कृषि अर्थव्यवस्था : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
शासकीय सेवकों को मिलेगा 3 प्रतिशत अतिरिक्त महंगाई भत्ता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव