प्रयागराज में शराब माफिया की अवैध संपत्ति होगी जब्त
प्रयागराज । जिले की पुलिस ने शराब माफिया पर तगड़ा प्रहार किया है। सदर कोतवाली के जगदीश सराय निवासी राजेश कुमार की 1.20 करोड़ की संपत्ति जब्त की जाएगी। पुलिस व प्रशासनिक टीम मंगलवार को जब्तीकरण की कार्रवाई में जुटी है। शराब माफिया ने अवैध संपत्ति अर्जित कर आलीशान मकान बनवाया। वहीं वाहन भी खरीदा है। पुलिस की कार्रवाई से शराब माफिया में खलबली मची है।राजेश अवैध शराब की तस्करी में संलिप्त था। उसके खिलाफ कंदवा थाने में मुकदमा दर्ज था। वहीं गैंगस्टर के तहत भी कार्रवाई की गई थी। पुलिस कुख्यात/गैंगस्टर अभियुक्तों की अवैध संपत्ति जब्तीकरण की कार्रवाई कर रही। इसी क्रम में धारा-3 (1) उप्र. गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी किया-कलाप (निवारण) अधिनियम थाना कंदवा से संबंधित शराब माफिया की संपत्ति जब्तीकरण की कार्रवाई जाएगी। उसने अपने आर्थिक, भौतिक एवं अनुचित दुनियाबी लाभ के लिए आपराधिक कृत्यों से संपत्ति अर्जित की।इसी पैसे से जगदीश सराय में मकान बनाया। इसकी अनुमानित कीमत 1.20 करोड़ रुपये और उसकी सुपर स्पलेंडर बाइक जिसकी अनुमानित कीमत 45 हजार रुपये के आसपास है। पुलिस के अनुसार यह चल और अचल संतत्ति आपराधिक कृत्यों के अर्जित धन से बनाई गई है।उक्त संपत्ति को जिला मजिस्ट्रेट की ओर से 14(1) गैंगस्टर एक्ट के तहत राज्य सरकार के पक्ष में कुर्क करने के लिए निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक डा. अनिल कुमार ने कहा कि कानून व्यवस्था के तहत आवश्यक कार्रवाई मंगलवार से की जाएगी।

दोहरा झटका: अमेरिका में छात्रा की मौत के बाद अब पिता का निधन, 262 करोड़ मुआवजा लंबित
सियासत गरम: अखिलेश ने केंद्र–योगी रिश्तों पर उठाए सवाल
Trade Deal: डेयरी और पोल्ट्री के दरवाजे नहीं खोले गए, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बोले कृषि मंत्री चौहान
ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ीं, 29 पर चार विकेट गंवाए, इंग्लिस-ग्रीन और डेविड-हेड आउट
बैन होने के बाद भी पाकिस्तान में जमकर बिक रही ‘धुरंधर’ की पाइरेटेड डीवीडी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
कौन था हुसैन उस्तरा जिसने दाऊद इब्राहिम को दी थी चुनौती? 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर ने निभाया उनका किरदार
IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे अभिषेक? वरुण चक्रवर्ती बोले- उन्होंने अभ्यास किया, स्थिति पहले से बेहतर
AICC की सख्ती: MP PCC ने 4 जिलों की कार्यकारिणी भंग की
Repo Rate: महंगाई के नए आंकड़ों के बाद भी आरबीआई ब्याज दरों में नहीं करेगा बदलाव? जानें रिपोर्ट का दावा