‘मुझे उनकी याद आती है…’ आश्रम की पम्मी ने बॉबी देओल को लेकर खोले दिल के राज
बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल ने एक्टिंग में कमबैक करने के बाद वेब सीरीज ‘आश्रम’ से लोगों का खूब दिल जीता था. सीरीज में उन्होंने बाबा निराला का रोल निभाया. जिनकी टक्कर पम्मी यानि एक्ट्रेस अदिति पोहनकर से होती है. सीरीज के तीन पार्ट आ चुके हैं और तीनों ही ब्लॉकबस्टर हिट रहे अब अदिति ने एक्टर संग काम करने का एक्सपीरियंस शेयर किया और कहा उनकी बहुत याद आती है.
‘मुझे बॉबी सर की याद आती है’
दरअसल अदिति पोहनकर ने हाल ही में अपनी वेब सीरीज ‘आश्रम’ को लेकर एएनआई से बात की. इस दौरान उन्होंने बॉबी देओल को भी याद किया. एक्ट्रेस ने कहा, ‘मुझे नहीं पता कि मैं कैसे कहूं, लेकिन मुझे बॉबी सर की याद आती है. 'आश्रम' में काम करना अद्भुत अनुभव था. वो बहुत अच्छे इंसान और बेहतरीन एक्टर भी हैं. हम लोगों ने सीरीज की शूटिंग करते हुए एकसाथ फैमिली की तरह वक्त बिताया था. हम लोगों ने तीन साल तक एक-दूसरे के साथ काम किया था.’
अब कैसे रोल करेंगी अदिति?
एक्ट्रेस ने आगे अपने काम के बारे में भी बात की. उन्होंने कहा, हर एक्टर एक ऐसी स्क्रिप्ट चाहता है जो अपने किरदार में कई रंग,कई परतें दिखा सके. मुझे लगता है कि 'शी', 'आश्रम' से आगे बढ़ने और 'जिद्दी इश्क' जैसी चीज पाने की जरूरत थी. मुझे लगता है ये कुछ ऐसा था, जिसका मैं इंतजार कर रही थी, क्योंकि ये सीरीज उस लड़की की एक बहुत ही अलग, मासूम, युवा और कमजोर को दिखाती है.’
अदिति पोहनकर का वर्कफ्रंट
अदिति पोहनकर आखिरी बार 'मंडाला मर्डर्स' में नजर आई थी. अब वो ‘जिद्दी इश्क’ में नजर आने वाली हैं, जो 21 नवंबर को हॉटस्टार पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है. इसका फैंस को भी बेसब्री से इंतजा है. फिल्म में एक्ट्रेस का एक बार फिर दमदार किरदार नजर आएगा.

Durg News: 27 साल के CISF जवान ने लगाई फांसी, शव के पास पेपर पर लिखा मिला भाई का नाम और नंबर
तारिक रहमान के शपथ समारोह में शामिल नहीं होंगे PM मोदी? 17 फरवरी को मुंबई में इमैनुएल मैक्रों के साथ मीटिंग फिक्स
CG News: अब इस जिले में धर्मांतरित महिला के शव दफनाने पर मचा बवाल! परिवार ने किया घर वापसी का ऐलान, फोर्स तैनात
भारत-पाक मुकाबले से पहले उज्जैन में हवन-पूजन, टीम इंडिया की जीत के लिए 50 पुजारियों ने की विशेष प्रार्थना
Indian Student Death: अमेरिका में भारतीय छात्र का मिला शव, 6 दिन पहले हुआ था लापता
महाकाल जैसे दिखते हैं शिवपुर के बाबा स्वयंभू, महाशिवरात्रि पर हजारों श्रद्धालु कर रहे पूजा
खाद माफिया पर बड़ा एक्शन, 6 हजार छापे, 160 लाइसेंस रद्द
एमपी का ‘सरप्राइज इंस्पेक्शन’ मॉडल हिट, राजस्थान-ओडिशा ने मांगी जानकारी, गुणवत्ता पर कसा शिकंजा
कांग्रेस और जहरीली हो गई, सावधान रहना होगा…गुवाहाटी में बोले PM मोदी