शत्रुघ्न सिन्हा के चेहरे पर कैसे पड़ा कट का निशान....
नई दिल्ली। शत्रुघ्न सिन्हा का नाम आज के दौर में कौन नहीं जानता। अपनी एक आवाज से सबको 'खामोश' करने वाले बिहार के लाडले शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने करियर की शुरुआत साल 1969 में फिल्म प्यार ही प्यार से की थी।
फिल्म में धर्मेंद्र हीरो के किरदार में थे, तो वहीं शत्रुघ्न सिन्हा को अपनी पहली ही फिल्म में विलेन की भूमिका अदा करनी पड़ी। 50s और 60s के दौर में हिंदी सिनेमा के सितारों को उनके अभिनय के साथ-साथ उनके गुड लुक्स के लिए भी पसंद किया जाता था।
राजेश खन्ना से लेकर दिलीप कुमार और देवानंद-धर्मेंद्र सहित कई अभिनेता ऐसे थे, जिनकी एक झलक पर फैंस के दिलों की धड़कन बढ़ जाती थी। इन्हीं सब के बीच में एक थे शत्रुघ्न सिन्हा, जो अपने चेहरे पर कटे हुए निशान की वजह से अक्सर शर्मिंदा होते थे।
इतना ही नहीं, वह फिल्म इंडस्ट्री में आने के बाद एक ऐसा गलत कदम उठाने जा रहे थे, जिसे करने से उन्हें दिग्गज अभिनेता ने रोका। क्या है ये पूरी कहानी चलिए जानते हैं-
कैसे लगी थी शत्रुघ्न सिन्हा को चोट
शत्रुघ्न सिन्हा के चेहरे पर निशान को देखकर कई लोगों तो ये लगता था कि ये उनका बर्थ मार्क है। हालांकि, ये उनका बर्थ मार्क नहीं, बल्कि बचपन में उनकी शैतानियो का नतीजा था। खुद शॉटगन ने अरबाज खान के शो में बताया कि उन्हें ये चोट कैसे लगी।
शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने बचपन का किस्सा सुनाते हुए कहा कि एक बार उन्होंने अपने मामा को दाढ़ी बनाते हुए देखा था, उस दौरान उन्हें भी ये शौक चढ़ा। उन्होंने मस्ती में पहले शेव ब्लेड अपनी बहन के चेहरे पर चलाया, जिससे उनकी सिस्टर के फेस पर थोड़ा कट लगा, लेकिन उसके बाद भी शत्रुघ्न सिन्हा शरारत से बाज नहीं आए।
उन्होंने अपने हाथ से पानी चेहरे पर लगाया और ब्लेड चलाने लगे, जिससे उनके लिप एरिया के पास एक बड़ा सा कट लग गया और खून बहने लगा। उन्होंने डॉक्टर के पास न जाकर डेटोल और पट्टी उस पर लगाकर चोट कवर कर ली, जिसके बाद वो घाव नहीं भरा और निशान हमेशा के लिए बन गया।
चेहरे पर चोट के निशान की वजह से करने वाले थे बड़ी गलती
शत्रुघ्न सिन्हा ने इस दिलचस्प किस्से को आगे बढ़ाते हुए कहा कि जब वह इंडस्ट्री में नए-नए आए थे, तो उन्हें सभी एक्टर्स के सामने खुद के चेहरे पर इतने बड़े निशान को देखकर बहुत ही शर्मिंदगी होती थी। उन्हें ऐसा लगता था कि शायद इसकी वजह से उनका करियर बहुत लंबे समय तक इंडस्ट्री में नहीं चलेगा।
सबको खामोश करने वाले एक्टर एक समय पर अपनी इस चोट के निशान से इतना परेशान हो गए थे कि उन्होंने प्लास्टिक सर्जन से मिलने का मन बना लिया था।
हालांकि, उस दौर में देवानंद के साथ उनका काफी उठना-बैठना था, ऐसे में उन्होंने दिग्गज अभिनेता से अपनी इस परेशानी को शेयर किया और बताया कि वह क्या सोच रहे हैं। देवानंद ने उन्हें प्लास्टिक सर्जरी करवाने से इनकार कर दिया।
देवानंद की बात कैसे बनी शत्रुघ्न सिन्हा के करियर में वरदान
अपनी चोट से परेशान शत्रुघ्न सिन्हा को समझाते हुए देवानंद ने उन्हें कहा कि वह इस चोट को छुपाने के लिए कोई भी उलटा कदम न उठाए। दिग्गज अभिनेता देवानंद ने शत्रुघ्न सिंहां को अपना उदाहरण देते हुए बताया कि उनके भी दांतों के बीच में गैप है, लेकिन आज वही उनका सबसे बड़ा स्टाइल बन चुका है।
देवानंद की इस सलाह को शत्रुघ्न सिन्हा ने सीरियसली लिया और अपनी चेहरे के निशान के साथ ही इंडस्ट्री में काम किया। आज के समय में शायद ही शत्रुघ्न सिन्हा के चेहरे का वो निशान किसी को याद है। लोगों को बस याद है तो उनकी शानदार फिल्में और उनका जानदार अभिनय।

संत के पुरुषार्थ का केंद्र बने बागेश्वर धाम में 300 बेटियों का हुआ पाणिग्रहण
महाशिवरात्रि पर्व पर खजुराहो में उमड़ा शिवभक्तों का सैलाब
राजनगर थाने में युवक की मौत के बाद दिन भर लगा रहा जाम
सुरक्षा को नई ताकत: मेरठ में तैयार होगा देश का पहला ड्रोन रनवे
एमपी के मुख्यमंत्री मोहन यादव के हेलीकॉप्टर में तकनीकी गड़बड़ी, पायलट की सूझबूझ से सुरक्षित लैंडिंग
किसानों के लिए बड़ी पहल: हर खेत को मिलेगा अपना ‘आधार’, रिकॉर्ड होगा पूरी तरह डिजिटल
उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में उमड़ा जनसैलाब, लाखों भक्तों ने किए बाबा महाकाल के दर्शन
घाटी में सख्ती बढ़ी: सुरक्षा एजेंसियों का बड़ा एक्शन, वांछित आतंकियों के पोस्टर जारी
एमपी के अशोकनगर में दुखद घटना, पूर्व MLA जजपाल जज्जी के भांजे ने की आत्महत्या