हिरण्मय एनर्जी को जल्द बोलियां आमंत्रित करने की उम्मीद
मुंबई । पश्चिम बंगाल की हिरण्मय एनर्जी, जिसे इस साल जनवरी में दिवालिया के लिए मंजूरी मिली थी, कंपनी को उम्मीद है कि समाधान प्रक्रिया जल्द शुरू किए जाने के लिए कुछ लेनदारों के बीच शुरुआती मतभेद दूर हो जाएंगे। सूत्रों ने कहा कि हिरण्मय एनर्जी लिमिटेड (एचईएल) के ऋणदाता अगले कुछ सप्ताह के दौरान संकटग्रस्त थर्मल पावर कंपनी के लिए बोलियां आमंत्रित कर सकते हैं।
सरकारी स्वामित्व वाली गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी आरईसी लिमिटेड की याचिका पर कंपनी को दिवालिया के लिए मंजूर किया गया था। कंपनी का कुल कर्ज 2,000 करोड़ रुपये है। राष्ट्रीय कंपनी कानून अपील पंचाट (एनसीएलएटी) ने मार्च में भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) की उस याचिका को खारिज कर दिया था, जिसमें आरईसी को हिरण्मय एनर्जी के खिलाफ दिवाला कार्यवाही शुरू करने से रोकने की मांग की गई थी।
हिरण्मय परियोजना के वित्तीय ऋणदाताओं ने कहा कि बीएचईएल को समाधान प्रक्रिया में हस्तक्षेप न करने के लिए कहने से, उन्हें उम्मीद है कि वे जल्द ही बोलियां आमंत्रित कर सकेंगे। एक अधिकारी ने कहा, ‘अब स्थिति साफ होने से हमें बोली प्रक्रिया जल्द ही दोबारा शुरू होने की उम्मीद है। बीएचईएल का बकाया दिवाला प्रक्रिया का हिस्सा माना जाएगा।’
सरकार के स्वामित्व वाली दिग्गज विनिर्माता बीएचईएल ने मध्यस्थता के फैसले से मिलने वाले अपने लंबित बकाया का हवाला देते हुए दिवाला प्रक्रिया रोकने के लिए याचिका दायर की थी। कंपनी ने कहा कि अपने लंबित भुगतान की वसूली के लिए बीएचईएल के मध्यस्थता मामले में हार के मद्देनजर बीएचईएल करीब 380 करोड़ रुपये का भुगतान करने के लिए उत्तरदायी है।

ममता ने राज्यसभा के लिए चुना बंगाल की मशहूर टॉली क्वीन...........जाने कौन हैं ये
एलओसी पार से पुंछ में घुसा पाकिस्तानी ड्रोन, भारतीय सेना ने फायरिंग कर खदेड़ दिया
PAK vs SL: टी20 विश्वकप से बाहर होने के बाद सलमान आगा का नया बहाना! क्या बोले पाकिस्तान टीम के कप्तान? जानें
ZIM vs SA Playing-11: टी20 में द. अफ्रीका पर पहली जीत दर्ज कर पाएगा जिम्बाब्वे? मार्करम की टीम का पलड़ा भारी
Alyssa Healy: टीम इंडिया ने हीली को क्यों दिया 'गार्ड ऑफ ऑनर'? अपने आखिरी ODI में खेली 158 रन की ऐतिहासिक पारी
भारत-वेस्टइंडीज टी20: किसके नाम सर्वाधिक रन-विकेट? किसी कैरिबियाई ने नहीं, इस भारतीय ने जड़े सबसे ज्यादा छक्के
India-US Trade Deal: 'रूस के साथ रिश्ते पर नहीं होगा असर' अमेरिका के साथ व्यापार समझौते पर बोले रक्षा सचिव
Viral Video: करण औजला के कॉन्सर्ट में हंगामा! VIP लाउंज में चले लात-घूंसे, देखें वायरल वीडियो
इस्राइल-ईरान तनाव के बीच परिवार से मिलने दुबई पहुंचे विष्णु मांचू, शेयर किया मिसाइल का वीडियो
इस्राइल-ईरान की जंग शुरू होने के बाद 'सिकंदर' के संगीतकार ने उठाया बड़ा कदम, बाल-बाल बचे संतोष नारायणन