सोने-चांदी के भाव मे आई भारी गिरावट
वैश्विक स्तर पर बहुमूल्य धातुओं में नरमी के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने का भाव 1,050 रुपये की भारी गिरावट के साथ 73,550 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 74,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। इसके अलावा चांदी की कीमत भी 2,500 रुपए की गिरावट के साथ 92,600 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई। पिछले सत्र में यह 95,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, फेडरल रिजर्व की बैठक के मिनट्स जारी होने के बाद सोने में तेजी से गिरावट आई, इनमें संकेत दिया गया है कि यूएस फेड के अधिकारी दरों में कटौती करने की जल्दबाजी में नहीं हैं।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा, ''विदेशी बाजारों से मंदी के संकेत लेते हुए दिल्ली सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने की हाजिर कीमत 1,050 रुपये की गिरावट के साथ 73,550 रुपये प्रति 10 ग्राम पर चल रही है।" अंतरराष्ट्रीय बाजार में कॉमेक्स पर सोने का हाजिर भाव 42 डॉलर की गिरावट के साथ 2,375 डॉलर प्रति औंस रह गया। चांदी भी गिरावट के साथ 30.80 डॉलर प्रति औंस रह गई। पिछले सत्र में यह 31.75 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई थी।गांधी के अनुसार, "विदेशी बाजारों में सोने की कीमतें 2,400 डॉलर प्रति औंस से ऊपर नहीं रहने के कारण बिकवाली बढ़ने से एक बार फिर सप्ताह के शुरू के 74,442 रुपये के सर्वकालिक उच्च स्तर से तीन प्रतिशत से अधिक नीचे आ गईं।"

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (02 मार्च 2026)
केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मिले उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा
उद्योग मंत्री देवांगन ने चंदपुरिहा कंसोधन वैश्य गुप्ता समाज को सामुदायिक भवन की दी सौगात
विशेष पिछड़ी जनजातियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार- मंत्री नेताम
सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना से साकार हो रहा ऊर्जा आत्मनिर्भरता का संकल्प
जल जीवन मिशन से बदली फुलमत बाई की जिंदगी, अब नहीं करना पड़ता पानी के लिए संघर्ष
टेलरिंग के व्यवसाय में पूजा देवांगन को मिला मजबूत आधार
प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हितानंद शर्मा की माताजी के निधन पर दी श्रद्धांजलि