स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने सीएचसी लवन का किया निरीक्षण
रायपुर : स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आज बलौदाबाजार के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लवन का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल के ओपीडी एवं आईपीडी सहित अन्य सुविधाओं की जानकारी ली। इस दौरान अस्पताल में सोनोग्राफी मशीन व विशेषज्ञ चिकित्सकों की व्यवस्था हेतु सीएमएचओ को प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिये। इसके साथ ही निर्बाध विद्युत आपूर्ति हेतु डीजी सेट एवं महिला एवं पुरुष वार्ड में एसी लगाने के भी निर्देश दिये।
स्वास्थ्य मंत्री ने अस्पताल के निरीक्षण के दौरान दवा वितरण कक्ष, महिला वार्ड पुरुष वार्ड एवं प्रसूति कक्ष में भर्ती मरीजों से मिलकर उनकी हाल -चाल जाना। उन्होंने मरीजों से भोजन व अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं के सबंध में पूछताछ की। उन्होंने अस्पताल में मौजूद चिकत्साकों व स्टॉफ से सेवा भाव व पूर्ण समर्पण के साथ अपने दायित्व का निर्वहन करने के निर्देश दिये। उन्होंने अस्पताल परिसर व कक्षों में साफ सफाई, स्वच्छता, शुद्ध पेयजल पर विशेष ध्यान देने के भी निर्देश दिये।
बताया गया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लवन वर्तमान में 30 बेड के साथ संचालित है। यहां ओपीडी में प्रतिदिन लगभग 80 की संख्या में पंजीयन होता है।
इस दौरान जांजगीर- चाम्पा सांसद कमलेश जांगड़े पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल,कलेक्टर दीपक सोनी, पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद थे।

पक्के घर का सपना हुआ साकार, पीढ़ियों का ’कच्चा मकान’ छोड़ अब पक्के आवास में मुस्कुरा रहा है सुखराम का परिवार
महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाने के लिए महिला कोष की योजनाओं का विस्तार जरूरी : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
नारी शक्ति से औद्योगिक प्रगतिः पूनम जायसवाल ने 20 महिलाओं को दिया रोजगार, बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल
प्रदेश में उपलब्ध हैं आपूर्ति के सभी संसाधन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
युवा विधायकों ने बनाई टीम निशांत, संभाली कमान
चार प्रमुख क्रिकेट प्रतियोगिताओं में डीजीपी इलेवन का शानदार प्रदर्शन, सभी में विजेता बनकर बढ़ाया मध्यप्रदेश पुलिस का गौरव
गुना के डायल 112हीरोज: तत्परता से मिली मदद, ऑटो पलटने से घायल महिलाओं को पहुँचाया अस्पताल
मध्यप्रदेश पुलिस की तकनीकी दक्षता सेप्रदेश सहित विभिन्न राज्यों से गुम मोबाइलों की व्यापक बरामदगी
कल्याणकारी योजनाओं सहित अन्य कार्यों के लिए 33 हजार 240 करोड़ रूपये की स्वीकृति
लोकसभा में सभापति ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश