स्वास्थ्य मंत्री ने बलौदाबाजार मनोविकास केंद्र का किया निरीक्षण
रायपुर : बलौदाबाजार जिले के प्रभारी एवं स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल आज जिला प्रवास के दौरान नवीन क़ृषि उपज मण्डी परिसर बलौदाबाजार में स्थित मनोविकास केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र के विभिन्न कक्षों का अवलोकन किया और सुविधाओं का जायजा लेकर अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने बच्चों के बेहतर ईलाज के लिए सप्ताह में दो दिन चिकित्सकों की ड्यूटी लगाने तथा संगीत शिक्षक सहित स्पेशल एजुकेशन के लिए शिक्षकों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिये। इस अवसर पर जांजगीर- चाम्पा सांसद कमलेश जांगड़े, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, अन्य निर्वाचित जनप्रतिनिधि, कलेक्टर दीपक सोनी, पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता भी साथ थे।
स्वास्थ्य मंत्री ने केंद्र के एजुकेशन कक्ष, फिजियोथेरेपी कक्ष, स्पीचथेरेपी कक्ष का अवलोकन किया एवं वहां भर्ती बच्चों एवं उनके अभिभावकों से मुलाकात की। उन्होंने बच्चों को चॉकलेट वितरित किया और उनके साथ कैरम खेलकर मनोबल बढाया। बच्चों के अभिभावकों से केंद्र में मिल रही सुविधाओं से बच्चे की स्थिति में सुधार की जानकारी ली।
अभिभावकों ने बताया कि कम समय में ही बेहतर परिणाम नजर आ रहा है। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने केंद्र में भर्ती बालक शंकर की ढोलक वादन प्रतिभा से प्रभावित होकर उन्हें नया ढोलक देने के भी निर्देश दिये।स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि मनोविकास केंद्र का बेहतर संचालन किया जा रहा है। इस प्रकार के केंद्र सभी जिलों एवं विकासखंडो में भी संचालित करने की आवश्यकता है।
उल्लेखनीय है कि बलौदाबाजार स्थित मनोविकास केंद्र विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के विकास और पुनर्वास के लिए समर्पित संस्थान है। यह केंद्र जनवरी 2025 से सीएसआर मद से संचालित हो रहा है और वर्तमान में 40 से अधिक बच्चों को विशेष शिक्षा, चिकित्सा सहायता, व्यावसायिक प्रशिक्षण और समग्र विकास की सुविधाएं प्रदान किया जा रहा है।

पक्के घर का सपना हुआ साकार, पीढ़ियों का ’कच्चा मकान’ छोड़ अब पक्के आवास में मुस्कुरा रहा है सुखराम का परिवार
महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाने के लिए महिला कोष की योजनाओं का विस्तार जरूरी : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
नारी शक्ति से औद्योगिक प्रगतिः पूनम जायसवाल ने 20 महिलाओं को दिया रोजगार, बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल
प्रदेश में उपलब्ध हैं आपूर्ति के सभी संसाधन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
युवा विधायकों ने बनाई टीम निशांत, संभाली कमान
चार प्रमुख क्रिकेट प्रतियोगिताओं में डीजीपी इलेवन का शानदार प्रदर्शन, सभी में विजेता बनकर बढ़ाया मध्यप्रदेश पुलिस का गौरव
गुना के डायल 112हीरोज: तत्परता से मिली मदद, ऑटो पलटने से घायल महिलाओं को पहुँचाया अस्पताल
मध्यप्रदेश पुलिस की तकनीकी दक्षता सेप्रदेश सहित विभिन्न राज्यों से गुम मोबाइलों की व्यापक बरामदगी
कल्याणकारी योजनाओं सहित अन्य कार्यों के लिए 33 हजार 240 करोड़ रूपये की स्वीकृति
लोकसभा में सभापति ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश