ज्ञानवापी:सुनवाई की तारीख तय की, सरकार और मसाजिद कमेटी को समन जारी
वाराणसी। काशी विश्वनाथ धाम के नाम पर समस्त अधिग्रहित भूमि का स्वामित्व विश्वनाथ मंदिर के पक्ष में घोषित करने व अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद से जमीन की अदला बदली को चुनौती देने वाले वाद पर सुनवाई होगी।सिविल जज (सीनियर डिवीजन) हितेश अग्रवाल ने इस वाद को सुनवाई के लिए मंजूर करते हुए विपक्षी प्रदेश सरकार, काशी विश्वनाथ मंदिर ट्रस्ट और अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद को सूचित करने के लिए सम्मन जारी का आदेश दिया है। अदालत ने अगली सुनवाई के लिए 11 अक्टूबर की तिथि मुकर्रर की है।वकील नित्यानन्द राय की ओर से दाखिल वाद में कहा गया है कि प्लाट संख्या 8276 (ज्ञानवापी परिक्षेत्र में स्थित) का स्वयं को मालिक बताते हुए अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा खरीदे गये भवन संख्या सीके 38/12,13 से अदला-बदली कर ली।उसके द्वारा सीके 31/19 को प्लाट संख्या 8276 पर अवस्थित बताया मगर कोई प्रमाण नहीं दिया गया। काशी विश्वनाथ कारिडोर को बनाने में हुई जल्दीबाजी का फायदा उठाते हुये अदला-बदली का षड्यंत्र रचा। जल्दबाजी में उत्तर प्रदेश सरकार व अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद के बीच दस जुलाई 2021को उपनिबंधक (द्वितीय) के यहां अदला-बदली का निबंधन हुआ जो गलत है।

सौरभ शर्मा और उसके साथियों की जमानत का रास्ता साफ, जल्द मिल सकती है रिहाई
योजना के तहत महिलाएं आसानी से व्यापार और उद्यमिता के लिए वित्तीय सहायता प्राप्त कर सकेंगी।
बागेश्वर धाम पहुंचे यूपी के डिप्टी CM बृजेश पाठक, धीरेंद्र शास्त्री से की मुलाकात
डीएनए जांच न होने से हत्या साबित नहीं, बिलासपुर हाई कोर्ट ने तीन आरोपियों को किया बरी
भारत बनाम न्यूजीलैंड फाइनल: बैटिंग बनाम बॉलिंग की जंग में कौन मारेगा बाजी?
अहमदाबाद में अग्निपरीक्षा: फाइनल से पहले सैंटनर का ऑस्ट्रेलियाई कप्तान जैसा अंदाज, क्या भारत के साथ माइंड गेम?
धरने के दूसरे दिन ममता बनर्जी का केंद्र पर हमला, बोलीं- ज्यादा दबाव डाला तो गिरा दूंगी सरकार
खारकीव में रूसी मिसाइल हमला, रिहायशी इमारत तबाह; 7 लोगों की मौत
सेना के ट्रक और निजी कार की जोरदार टक्कर, हवलदार की मौके पर मौत