ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में मेहमान ठहरेंगे लग्जरी टेंट में
भोपाल । ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में देश-विदेश से हजारों मेहमान आ रहे हैं, जिससे शहर के लगभग सभी बड़े होटल फुल हो चुके हैं. इस समस्या के समाधान के लिए प्रशासन ने कलियासोत डैम के किनारे एक शानदार टेंट सिटी तैयार की है, जहां मेहमान हरियाली और प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लेते हुए रुक सकेंगे. मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने शनिवार को खुद टेंट सिटी का निरीक्षण किया। यह खास इंतजाम भोपाल नगर निगम और मध्य प्रदेश पर्यटन निगम द्वारा किया गया है, जिसमें लक्जरी होम स्टे और टेंट कैंपिंग शामिल हैं.
108 स्विस टेंट बनाए गए
समिट के मेहमानों के लिए 108 लक्जरी स्विस टेंट तैयार किए गए हैं. पहले कलियासोत और केरवा डैम पर टेंट सिटी बनाने पर विचार किया गया था, लेकिन अंत में कलियासोत डैम को चुना गया. जीआईएस-2025 के दौरान यह अनूठा अनुभव निवेशकों और उद्योगपतियों को मध्यप्रदेश में पर्यटन की बढ़ती संभावनाओं से परिचित कराएगा। यह पहल न केवल अर्थव्यवस्था को मजबूती देगी बल्कि पर्यटन के क्षेत्र में भी नए अवसर खोलेगी।
टेंट सिटी की खास सुविधाएं
फाइव-स्टार सुविधाओं से लैस टेंट (400 से 1600 वर्गफीट तक)ड्रेसिंग रूम, टॉयलेट और सिटिंग एरियाइनफार्मेशन डेस्क, डाइनिंग हॉल और किचन की सुविधा उपलब्ध कराई गई है. लक्जरी, प्रीमियम और दरबारी श्रेणी के टेंट बनाए गए हैं. यह टेंट सिटी न केवल निवेशकों के लिए ठहरने का विशेष स्थान होगी, बल्कि इसमें स्पेशल फूड मेन्यू भी तैयार किया गया है, जिसमें मालवा, बुंदेलखंड, बघेलखंड और निमाड़ के पारंपरिक स्वाद शामिल हैं।
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने खुद इन टेंट का निरीक्षण किया है।

अल्पविराम की अवधारणा जीवन और कार्य के संतुलन के लिये अत्यंत आवश्यक : अर्गल
चिन्हारी योजना से सशक्त हो रही छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति
जल जीवन मिशन से संवरी बुलगा की तस्वीर, जीवंती बाई के घर तक पहुँचा शुद्ध पेयजल
नगरीय निकायों के कायाकल्प और वित्तीय सुदृढ़ीकरण के लिये दो दिवसीय "शहरी सुधार कार्यशाला" का हुआ समापन
संकल्प से समाधान अभियान’ से त्वरित, प्रभावी और पारदर्शी निराकरण हुआ सुनिश्चित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
यूरिया का प्रभावी विकल्प बन रही हरी खाद, जशपुर में 600 हेक्टेयर में प्रदर्शन
फॉरेस्ट ग्राउंड में बना बॉक्स क्रिकेट ग्राउंड युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित और अनुशासित कर रहा
माता-पिता के संस्कार और गुरूओं से प्राप्त ज्ञान के प्रति सदैव रहें कृतज्ञ : राज्यपाल पटेल
आदि शंकराचार्य का दर्शन भारतीय संस्कृति, धर्म और आध्यात्मिक एकता का बना आधार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव