राज्यपाल श्री डेका द्वारा कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय का आकस्मिक निरीक्षण
रायपुर, राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्री रमेन डेका ने आज कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय रायपुर का आकस्मिक निरीक्षण कर प्रशासनिक व्यवस्था सुधारने के लिए कड़े निर्देश दिए।
राज्यपाल श्री डेका ने विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन का निरीक्षण किया। भवन को विद्यार्थियों के अनुरूप हाईटेक करने का निर्देश दिया।इसके पश्चात बैठक लेकर कुलपति एवं प्रोफेसरों से विश्वविद्यालय की गतिविधियों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने विश्वविद्यालय में धीमी प्रवेश प्रक्रिया पर नाराजगी व्यक्त की। विश्वविद्यालय मे संचालित पाठ्यक्रमों में वृद्धि कर विद्यार्थियों का प्रवेश बढ़ाने का निर्देश दिया।
श्री डेका ने निरीक्षण के दौरान विश्वविद्यालय में कार्यरत टीचिंग एवं अन्य स्टाफ के बारे में जानकारी ली। वहां के प्रोफेसर अन्य स्थानों पर पदस्थ हैं। टीचिंग स्टाफ की कमी से पढ़ाई प्रभावित हो रही है। श्री डेका ने अन्य स्थानों पर पदस्थ प्रोफेसरों को तत्काल वापस बुलाने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के भव्य संरचना के अनुरूप अध्ययन, अध्यापन की सुविधा सुनिश्चित की जाए। विश्वविद्यालय में आने जाने के लिए परिवहन सुविधा की कमी को दूर करने का भी निर्देश दिया। विश्वविद्यालय में स्थाई रजिस्ट्रार नियुक्त नहीं है, इसके लिए उच्च शिक्षा विभाग को पत्र लिखने कहा गया।
श्री डेका ने विश्वविद्यालय के कार्य परिषद और विद्या परिषद की बैठक नियमित रूप से आयोजित करने तथा सुचारू संचालन के लिए विश्वविद्यालय के एक्ट में आवश्यक संशोधन का प्रस्ताव शीघ्र भेजने कहा। साथ ही रूसा फंड का सही उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान कुलपति श्री महादेव कावरे, राज्यपाल की उप सचिव श्रीमती हिना अनिमेष नेताम, अवर सचिव श्री अनुभव शर्मा एवं विश्वविद्यालय के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

ईको-पर्यटन की दिशा में बड़ा कदम : धमनी में नौकाविहार सुविधा शुरू, स्थानीय आजीविका को मिलेगा नया संबल
केन्द्रीय जेल रायपुर के बंदियों द्वारा निर्मित नमकीन उत्पादों का विधानसभा सदस्यों ने लिया आनंद
छत्तीसगढ़ की पुरातत्त्वीय धरोहरों के संरक्षण को मिला नया संबल, तीन दिवसीय कार्यशाला का हुआ सफल समापन
वन भूमि पर अवैध कब्जे के प्रयास पर वन विभाग की त्वरित कार्रवाई, जेसीबी मशीन जब्त
अवैध अफीम की खेती पर मध्यप्रदेश पुलिस का बड़ा प्रहार : 3 करोड़ रुपये से अधिक की 7890 किलोग्राम फसल जब्त
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कूनो राष्ट्रीय उद्यान में 5 शावकों के जन्म पर जताई खुशी
मध्य प्रदेश पुलिस अकादमी में परिवहन उप निरीक्षक बैच के आधारभूत प्रशिक्षण का शुभारंभ
विदिशा के डायल 112 हीरोज : सतर्कता और संवेदनशीलता से बची ज़िंदगी, तालाब में कूदी महिला को सुरक्षित बाहर निकाला