सोने की कीमतों में हल्की तेजी, चांदी 1,10,500 रुपये पर टिकी
वैश्विक बाजारों में मजबूत रुख के बीच शुक्रवार को राजधानी दिल्ली में सोने का भाव 100 रुपये बढ़कर 98,770 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 100 रुपये बढ़कर 98,300 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) हो गया। इस बीच चांदी की कीमतें 1,10,500 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) पर स्थिर रहीं। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने इसकी पुष्टि की है।
वैश्विक बाजारों में बढ़ी सोने-चांदी की कीमतें
वैश्विक स्तर पर सोना हाजिर 12.38 डॉलर या 0.37 प्रतिशत बढ़कर 3,351.53 डॉलर प्रति औंस हो गया। वैश्विक बाजारों में हाजिर चांदी 0.64 प्रतिशत बढ़कर 38.38 डॉलर प्रति औंस हो गई।
नई भू-राजनीतिक चिंताओं ने सोने को सहारा दिया
एलकेपी सिक्योरिटीज के उपाध्यक्ष शोध विश्लेषक (कमोडिटी एवं करेंसी) जतीन त्रिवेदी ने कहा कि डॉलर सूचकांक में मामूली कमजोरी के कारण सोने की कीमतों में तेजी आई। यूरोपीय संघ द्वारा रूस पर नए प्रतिबंध पैकेज को मंजूरी देने, विशेष रूप से तेल व्यापार को लक्षित करने के कारण नई भू-राजनीतिक चिंताएं फिर से उभर आईं। इससे सुरक्षित निवेश वाली परिसंपत्तियों में धारणा मजबूत हुई, जिससे कॉमेक्स सोने को 3,350 डॉलर के स्तर पर पहुंचने में मदद मिली।
निवेशकों का है इनका इंतजार
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटीज) सौमिल गांधी ने कहा कि कारोबारी दिन में प्रारंभिक मिशिगन उपभोक्ता धारणा और मुद्रास्फीति की उम्मीदों सहित अमेरिकी वृहद आर्थिक आंकड़ों के जारी होने का इंतजार करेंगे, जो सर्राफा कीमतों के लिए और अधिक मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से महिलाओं को मिली नई पहचान
ग्रामीण प्रतिभाओं के प्रोत्साहन के लिए दी जाएगी हर संभव मदद : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बिहान से बदल रहा ग्रामीण परिवेश, पुष्पा बनी लखपति दीदी
कोटा परिक्षेत्र में रात्रिकालीन गश्त में सागौन के लट्ठा जब्त
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मछुआ सहकारी समिति के सदस्यों को मिला आजीविका का सहारा
बड़वानी में आधुनिक सब्जी मंडी से मजबूत होगी कृषि अर्थव्यवस्था : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
शासकीय सेवकों को मिलेगा 3 प्रतिशत अतिरिक्त महंगाई भत्ता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
ईडन गार्डन कॉलोनी में प्रबंधन को लेकर घमासान: अधिकृत प्रकोष्ठ संस्था को प्रभार न मिलने से विकास कार्य ठप
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व विधायक राव राजकुमार यादव के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की
मुख्यमंत्री डॉ. यादव और कैबिनेट मंत्रियों ने निमाड़-मालवा के लोक देवता भीलट देव से सभी की समृद्धि के लिए की कामना