सोना फिर 62 हजार के पार, चांदी 72 हजार रुपए
नई दिल्ली । घरेलू बाजार में सोने और चांदी के वायदा भाव की शुरुआत शुक्रवार को भी तेज रही। हालांकि इस सप्ताह ज्यादातर सोने और चांदी के वायदा भाव तेजी के साथ खुलने के बाद गिरावट पर बंद हुए। सोने के वायदा भाव शुक्रवार की तेजी के बाद फिर से 62 हजार रुपए पार कर गए हैं। गुरुवार को ये भाव 62 हजार रुपए से नीचे बंद हुए थे। फिलहाल सोने के भाव 62 हजार रुपए से ऊपर कारोबार कर रहे थे। चांदी के वायदा भाव तेजी के बावजूद 72 हजार रुपए से नीचे कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी के वायदा भाव में तेजी देखी जा रही है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने का बेंचमार्क फरवरी कॉन्ट्रैक्ट आज 137 रुपए की तेजी के साथ 61,925 रुपए के भाव पर खुला। फिलहाल यह कॉन्ट्रैक्ट 384 रुपए की तेजी के साथ 62,172 रुपए के भाव पर कारोबार कर रहा था। एमसीएक्स पर चांदी का बेंचमार्क मार्च कॉन्ट्रैक्ट 507 रुपए की तेजी के साथ 71,861 रुपए के भाव पर खुला। फिलहाल यह कॉन्ट्रैक्ट 457 रुपए की तेजी के साथ 71,811 रुपए के भाव पर कारोबार कर रहा था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कॉमेक्स पर सोना 2,033.20 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 2,019.20 डॉलर था। फिलहाल यह 18.50 डॉलर की तेजी के साथ 2,037.70 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। कॉमेक्स पर चांदी के वायदा भाव 22.92 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला बंद भाव 22.70 डॉलर था। फिलहाल यह 0.29 डॉलर की तेजी के साथ 22.99 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

शादी के बाद भी अभिनेत्रियों के साथ हो रही ये अच्छी चीज, जीनत अमान ने इंडस्ट्री में हुए इस बदलाव पर जताई खुशी
बिना सिर वाले इंसान के साथ चलते दिखे अक्षय कुमार! वीडियो देख यूजर्स हुए हैरान; किए ऐसे कमेंट
'वो घड़ी आ गई है'; डिजिटल प्लेटफॉर्म पर राजपाल यादव की नई पारी का आगाज; शुरू किया यूट्यूब चैनल
Pakistan का दावा: 89 अफगान चौकियां नष्ट, 18 पर कब्जा; 297 Taliban लड़ाके ढेर
Afghanistan ने पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों पर बरसाए बम, कई धमाकों से दहला इलाका
तानाशाह की बेटी का खतरनाक शौक, शूटिंग रेंज में दागीं गोलियां; पिता दे रहे ट्रेनिंग
डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा फैसला, एंथ्रोपिक बाहर; ओपनएआई की पेंटागन में एंट्री
हथाई खेड़ा डैम में रातों-रात सक्रिय हुआ नया मछली शिकार गैंग
इटली के मिलान में बड़ा हादसा, पटरी से उतरी ट्राम दुकान में घुसी; 2 की मौत, 40 घायल