पूर्व मंत्री अमरजीत भगत ने की 13 करोड़ की अवैध कमाई
छत्तीसगढ़ के पूर्व खाद्य मंत्री अमरजीत भगत के घर आयकर की जांच में करोड़ों की अघोषित संपत्ति का पता चला है। आयकर विभाग ने अंबिकापुर कलेक्टर को पत्र लिखकर 13 लोगों की संपत्ति का ब्यौरा मांगा है।छत्तीसगढ़ के पूर्व खाद्य मंत्री अमरजीत भगत के घर आयकर की जांच में करोड़ों की अघोषित संपत्ति का पता चला है। दस्तावेजों और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर पूर्व मंत्री द्वारा अपने राजनैतिक पहुंच से सहयोगियों के माध्यम से 13 करोड़ रुपये की अवैध कमाई का पता चला है। करीबियों द्वारा नियम विरुद्ध तरीके से आठ करोड़ रुपये का लाभ अर्जित करने का पता चला है। रियल एस्टेट में पूर्व मंत्री व करीबी सहयोगियों द्वारा करोड़ों के निवेश का भी पता चला है।
जारी बयान में सुरभि अहलूवालिया ने कहा है कि 31 जनवरी 2024 को एक राजनीतिक रूप से उजागर व्यक्ति (पीईपी) अमरजीत भगत व उसके करीबी सहयोगियों और कुछ सरकारी अधिकारियों के यहां तलाशी और जब्ती अभियान शुरू किया गया था। भगत के करीबी सहयोगियों में से एक रियल एस्टेट के कारोबार में लगा हुआ है।तलाशी अभियान में छत्तीसगढ़ के रायपुर, सरगुजा, सीतापुर और रायगढ़ जिलों में फैले 25 से अधिक परिसरों को शामिल किया गया। तलाशी अभियान के दौरान कई आपत्तिजनक दस्तावेज़, डिजिटल बैलेंस शीट और डिजिटल सबूत पाए गए। इन्हें जब्त कर लिए गए है। ये साक्ष्य इन व्यक्तियों द्वारा अपनाई गई कर चोरी और अन्य संदिग्ध प्रथाओं के तौर-तरीकों को उजागर करते हैं।प्रारंभिक विश्लेषण से पता चलता है कि इन व्यक्तियों ने सरकार से संबंधित कार्यों में विभिन्न व्यक्तियों को अनुचित लाभ देने के बदले में अवैध धन प्राप्त किया है। तलाशी के दौरान बरामद किए गए आपत्तिजनक दस्तावेजों में कथित पीईपी द्वारा अपने करीबी सहयोगियों के माध्यम से नकद में प्राप्त लगभग 13 करोड़ रुपये का विवरण शामिल है।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (03 मार्च 2026)
कोरिया के डकईपारा में बने “उजाला” से सजेगी हरित होली
छत्तीसगढ़ ज्ञान सभा विक्रम संवत 2082 में वन विभाग की सक्रिय भागीदारी
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से महिलाओं को मिली नई पहचान
ग्रामीण प्रतिभाओं के प्रोत्साहन के लिए दी जाएगी हर संभव मदद : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बिहान से बदल रहा ग्रामीण परिवेश, पुष्पा बनी लखपति दीदी
कोटा परिक्षेत्र में रात्रिकालीन गश्त में सागौन के लट्ठा जब्त
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मछुआ सहकारी समिति के सदस्यों को मिला आजीविका का सहारा
बड़वानी में आधुनिक सब्जी मंडी से मजबूत होगी कृषि अर्थव्यवस्था : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
शासकीय सेवकों को मिलेगा 3 प्रतिशत अतिरिक्त महंगाई भत्ता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव