विजय देवरकोंडा के जन्मदिन पर नई फिल्म का फर्स्ट लुक हुआ जारी
सुपरस्टार विजय देवरकोंडा के फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। आज उनके जन्मदिन के मौके पर उनकी नई फिल्म की घोषणा हो चुकी है। वह जल्द ही निर्माता दिल राजू की फिल्म में काम करते नजर आएंगे। विजय के जन्मदिन के खास दिन पर फिल्म का फर्स्ट लुक कॉन्सेप्ट पोस्टर जारी कर दिया गया है।
अभी तय नहीं हुआ फिल्म का नाम
फिलहाल फिल्म का नाम तय नहीं किया गया है। नाम फाइनल होने तक इसे 'एसवीसी 59' से जाना जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह एक ग्रामीण पृष्ठभूमि वाली एक्शन ड्रामा फिल्म होगी। इसका निर्देशन रवि किरण कोला करेंगे। रवि इससे पहले 'राजा वरु रानी गारू' को भी डायरेक्ट कर चुके हैं। यह फिल्म 2019 में रिलीज हुई थी।
बाकी कलाकारों का जल्द होगा एलान
'एसवीसी 59' का निर्माण श्री वेंकटेश्वर क्रिएशन्स बैनर के तहत दिल राजू और शिरीष द्वारा किया जा रहा है। दिल राजू इससे पहले भी विजय के साथ काम कर चुके हैं। विजय देवरकोंडा के अलावा और कौन-कौन से कलाकार अभिनय करेंगे, इसके बारे में भी फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है। फैंस को उम्मीद है कि जल्द ही इसका भी एलान कर दिया जाएगा। इस फिल्म को तेलुगु के साथ-साथ हिंदी, मलयालम, कन्नड़ और तमिल में भी रिलीज किया जाएगा।

वर्षा गायकवाड़ का बयान – मुंबईकरों की जान जोखिम में डालने वाला विकास मंजूर नहीं
महाशिवरात्रि पर छत्तीसगढ़ में उमड़ी आस्था, CM साय ने की पूजा
नशे में बस चालक ने मारी टक्कर, बिजली पोल से भिड़ी बस
महाशिवरात्रि पर राजिम कुंभ समापन में शामिल होंगे CM साय
एम्स नौकरी के नाम पर ठगी और दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
देशभर में महाशिवरात्रि की धूम…. जानिए पूजा-जलाभिषेक का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
धमतरी में दफनाने को लेकर बवाल, तीन घंटे बाद थमा विवाद
भारत ने भारी मात्रा में रूसी हथियार खरीदे वह यूक्रेन युद्ध में हो रहे धाराशाई
सीहोर के कुबेरेश्वर धाम में रुद्राक्ष महोत्सव, आज से 20 फरवरी तक चलेगा कार्यक्रम, ड्रोन से होगी निगरानी
महाशिवरात्रि पर CM विष्णुदेव साय का प्रदेशवासियों को संदेश