लव मैरिज की जिद पर अड़ी थी बेटी, पिता ने मारकर पेड़ पर लटकाया
अनंतपुर। आंध्र प्रदेश के अनंतपुर से एक बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 55 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी बेटी को उससके प्रेम संबंध को लेकर मौत के घाट उतार दिया। इतना नहीं, उसने अपनी बेटी को फांसी पर लटकाया और उसका शव जला दिया। इस मामले की जानकारी पुलिस ने बुधवार को बताया कि गुंतकल शहर के टी रामंजनेयुलु ने अपनी बेटी टी भारती (20) को 1 मार्च को दोपहर करीब 1 बजे कासापुरम गांव में एक सुनसान जगह पर फांसी पर लटका दिया। इसके बाद उसने उसके शरीर पर पेट्रोल डाला और आग लगा दी। रामंजनेयुलु ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।
माता पिता की बात नहीं मानती थी लड़की
पुलिस ने पीटीआई को बताया कि लड़की का नाम भारती था, उसके माता पिता के मुताबिक, वह उनकी बात नहीं सुनती थी और वह अपने प्रेमी से काफी जुड़ी हुई थी। उसने आत्महत्या करके मरने की धमकी भी दी थी और अपनी मां से बात करने से बचती थी। उससे परेशान होकर उसका पिता उसे एक मार्च को कसापुरम ले गया और एक पेड़ से लटका दिया।
भारती चार बेटियों में सबसे छोटी थी
पुलिस ने बताया कि उसके माता-पिता को उससे बहुत उम्मीदें थीं। भारती चार बेटियों में सबसे छोटी थी। भारती शिक्षा प्राप्त करने वाली एकमात्र बेटी थीं, क्योंकि उनकी तीन बड़ी बहनें अशिक्षित थीं। भारती पिछले पांच साल से अपने बॉयफ्रेंड से प्यार करती थी। पुलिस के अनुसार, जब उनके माता-पिता को इस संबंध के बारे में पता चला, तो दोनों परिवारों ने इसे अस्वीकार कर दिया। पुलिस ने कहा कि भारती कुरनूल में स्नातक के दूसरे वर्ष में थी, जबकि उसका प्रेमी हैदराबाद में स्नातक की पढ़ाई कर रहा था।

गर्मी का कहर बढ़ा, उमंग सिंघार ने प्रदेश में अलर्ट और तैयारी की अपील की
दिल्ली की शानदार जीत के साथ IPL 2026 का लीग चरण समाप्त, अब प्लेऑफ का रोमांच
14 पंडितों का गणित बिगड़ा, प्लेऑफ में पहुंचीं वो टीमें जिन पर कम था भरोसा
‘अपनापन’ में क्या हैं शिवराज के अनकहे किस्से? कल होगा विमोचन
IPL 2026 में पंजाब की बयानबाजी बनी मुसीबत, राजस्थान ने निकाला गुस्सा
कपिल देव की जिंदगी का मजेदार वाकया, पुलिस से बचने के लिए भागे होटल
मनाली में ट्रैफिक का बुरा हाल: घंटों जाम में फंसे वाहन, पर्यटक परेशान
पाटन जेल में भ्रष्टाचार का खेल? पूर्व बंदी के खुलासे से प्रशासन में हलचल
फाल्टा हार के बाद ममता का कड़ा संदेश: ‘नतीजे भुगतने होंगे’
पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर राहुल गांधी का हमला, बोले- किस्तों में बढ़ा रहे दाम