राजकुमार राव की फिल्म के लिए फैन का अनोखा अंदाज़ वायरल
पिछले डेढ़ दशक से फिल्मों में काम कर रहे एक्टर राजकुमार राव ने अपनी एक्टिंग से फैंस को खूब इंप्रेस किया है. वे मौजूदा समय में इंडस्ट्री के सबसे वर्सेटाइल एक्टर्स में से एक हैं. उनकी फिल्में लोग बहुत पसंद करते हैं. लेकिन बॉक्स ऑफिस पर एक्टर की फिल्में अभी पूरी तरह से जस्टिफाई नहीं हो सकी हैं. जब भी उनकी कोई फिल्म आती है उसकी तारीफ तो बहुत होती है लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का वैसा कमाल देखने को नहीं मिलता है. मालिक फिल्म के लिए राजकुमार राव ने खुद को ट्रॉन्सफॉर्म भी किया और उनका कैरेक्टर भी काफी भिन्न था. लेकिन जब फिल्म आई तो इसे बॉक्स ऑफिस पर वैसा रिस्पॉन्स नहीं मिला. मगर राजकुमार राव के एक फैन ने तो दीवानगी की हद ही पार कर दी.
रिपोर्ट्स की मानें तो नोएडा के एक शख्स ने अपने फेवरेट एक्टर राजकुमार राव के लिए कुछ खास किया. उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड के साथ मालिक फिल्म देखने के लिए पूरा थिएटर बुक कर लिया. ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब किसी स्टार को लेकर फैंस की ऐसी दीवानगी देखने को मिली हो लेकिन राजकुमार राव के साथ ऐसा पहली बार देखने को मिल रहा है. वे एक काबिल एक्टर भी हैं और फैंस हमेशा उनकी फिल्मों की रिलीज के इंतजार में रहते हैं.
कैसा है मालिक का कलेक्शन?
राजकुमार राव की मालिक फिल्म की बात करें तो इसका बजट रिपोर्ट्स के मुताबिक 50 करोड़ रुपए का बताया जा रहा है और रिलीज के पहले हफ्ते में ये फिल्म बजट का आधा भी नहीं कमा सकी है जो चिंताजनक है. फिल्म की कमाई में गिरावट भी देखने को मिली है. बीते शुक्रवार को ये फिल्म तो एक करोड़ रुपए भी नहीं कमा सकी. इसका कलेक्शन मात्र 75 लाख रुपए का रहा. फिल्म का मौजूदा कलेक्शन 20.94 करोड़ रुपए का हो चुका है. मगर मौजूदा स्थिति को देखते हुए फिल्म से ज्यादा उम्मीद अब नहीं की जानी चाहिए. इस हफ्ते वैसे भी बॉक्स ऑफिस पर और भी फिल्में रिलीज कर दी गई हैं. तो मालिक के लिए आगे की राह और भी कठिन होने जा रही है.

हिंगोली में 4.7 तीव्रता का भूकंप, घरों में दरारें, कोई जनहानि नहीं
टोल प्लाजा पर बड़ा बदलाव: FASTag नहीं तो लगेगा जुर्माना, कैश भुगतान पर सख्ती
वृंदावन नाव हादसा: 10 पर्यटकों की मौत, 5 लापता; 14 KM तक सर्च ऑपरेशन जारी
वांटेड गैंगस्टर साहिल चौहान भारत लाया गया, दिल्ली एयरपोर्ट पर STF ने की गिरफ्तारी
एमपी के इस शहर में कचरा टैक्स लागू, नगर पालिका को होगी बड़ी कमाई
स्कूलों में 16 छुट्टियां होंगी कम, शिक्षकों को मिल सकते हैं 10 ईएल: उत्तराखंड में नई व्यवस्था
एमपी में बड़ा फैसला: बिना मैथ्स के भी कर सकेंगे इंजीनियरिंग की पढ़ाई
क्या बदलेगा सियासी गणित? NDA की अहम बैठकों से तय होगा सीएम का नाम
ट्रैवल रोमांस लिस्ट में बॉलीवुड का जलवा, Dilwale Dulhania Le Jayenge ने बटोरी सुर्खियां