लखनऊ में ई-रिक्शों का संचालन जोनवार होगा
लखनऊ । लखनऊ में ई-रिक्शों का संचालन जोनवार होगा। इसके लिए एक जनवरी से ई-रिक्शा चालकों को सत्यापन फॉर्म बांटे गए थे। इनमें ई-रिक्शा चालक और वाहन मालिक को अपना ब्योरा व 3 जोन चुनने का विकल्प भरना था। अब तक भरे गए सत्यापन फॉर्म के आधार पर ई-रिक्शा संचालन के लिए शहर को 16 जोन में बांटा गया है।
जोनवार व्यवस्था लागू करने के लिए एक जून को रिजर्व पुलिस लाइंस में लॉटरी निकाली जाएगी। ई-रिक्शा चालक व वाहन मालिक 1 जून को शाम 5 बजे रिजर्व पुलिस लाइंस पहुंचकर अपने जोन के संबंध में जानकारी हासिल कर सकते हैं। लॉटरी में जोन आवंटन के बाद ई-रिक्शा चालकों को कलर कोडेड स्टीकर डाउनलोड करने के लिए एक महीने का समय दिया जाएगा। इस दौरान ई-रिक्शा चालक व मालिक आपत्ति या अपने सुझाव दे सकते हैं। 1 जुलाई के बाद किसी आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा।

चुनावी रेवड़ी या महिला सम्मान? स्टालिन ने करोड़ों महिलाओं को दिए 5000 रुपये
आदिवासी साथ में करते रहे पूजा, तो विवाद क्यों? मंडला में दुर्गा प्रतिमा की स्थापना पर दो पक्ष आमने-सामने
शेख हसीना के बेटे वाजेद बीएनपी से हाथ मिलाने को तैयार
विवाहिता की मौत पर बवाल, भाई ने लगाया हत्या का आरोप
विदेश व्यापार बढ़ाने की रणनीति: केंद्र ने गेहूं और चीनी के निर्यात को दी हरी झंडी
शंकराचार्य पर टिप्पणी को लेकर अखिलेश का हमला, बोले- यह शाब्दिक हिंसा और पाप
एनसीपी विलय की चर्चाओं पर बोलीं सुप्रिया सुले- अधूरे सपने को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी
अंबेडकर विवाद पर हाईकोर्ट की टिप्पणी, आपराधिक अवमानना दायर करने एजी ऑफिस की अनुमति आवश्यक
बाथरुम में फिसले या सैनिकों ने पीटा?