इलाहाबाद । वरिष्ठ स्तम्भकार, लेखक एवं डेरी इंजीनियरिंग विभाग (शुएट्स) प्रयागराज के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. शंकर सुवन सिंह की दो पुस्तक आलेखों से संवाद और विंग्स ऑफ़ रिफ्लेक्शन का विमोचन इलाहाबाद उच्च न्यायालय के भूतपूर्व न्यायमूर्ति राजीव लोचन मेहरोत्रा ने रविवार को इलाहाबाद स्थित अपने आवास पर किया। न्यायमूर्ति राजीव लोचन मेहरोत्रा ने कहा कि आलेखों से संवाद और विंग्स ऑफ़ रिफ्लेक्शन पुस्तक राष्ट्र के प्रति समर्पित लोगों के विचारों को सुदृढ़ करेगी और राष्ट्र को नई दिशा देगी। सामयिक व तकनीकी विषयों पर लिखे गए आलेख सारगर्भित व तथ्यपरक हैं। इसके पूर्व इनकी दो प्रसिद्ध पुस्तकें आलेखों से निकलती राहें और द बुक ऑफ़ चीज़ प्रकाशित हो चुकी हैं। ये पुस्तकें फ्लिपकार्ट, अमेज़ॉन आदि ऑनलाइन साइट पर उपलब्ध हैं।