भूल से भी मत करना देखने की गलती , लव सेक्स और धोखा 2
इन दिनों 'क्रू' सिनेमाघरों में सजी हुई है। 29 मार्च को रिलीज हुई फिल्म ने महज तीन दिनों के अंदर ही कमाई के मामले मे दुनियाभर में तहलका मचा दिया है। 'क्रू' को रिया कपूर और एकता कपूर ने प्रोड्यूस किया है। तब्बू, करीना और कृति की फिल्म की तारीफों के बीच एकता कपूर अपनी नई फिल्म को लेकर भी तैयार हैं, जिसका टीजर आज जारी हुआ है। अगर आपने अब तक नहीं देखा है तो पहले ही सावधान हो जाएं। टीजर देखने से पहले ईयरफोन का इंतजाम कर लें। परिवार के साथ तो इसे देखने की गलती कतई न करें।
हद से ज्यादा बोल्ड कंटेंट
वर्ष 2010 में दिबाकर बनर्जी द्वारा निर्देशित फिल्म 'लव सेक्स और धोखा' रिलीज हुई थी। अब इसी का सीक्वल लेकर दिबाकर बनर्जी और एकता कपूर फिर हाजिर हैं। आज सोमवार को इस फिल्म का टीजर जारी कर दिया गया है। नाम के अनुरूप ही इसमें बोल्ड कंटेंट की भरमार है। द्विअर्थी संवाद हैं। टीजर देखते-देखते ही आप इस फिल्म को देखने का आइडिया त्याग सकते हैं।
न संवाद समझ आए न कॉमेडी
टीजर में मौनी रॉय, उर्फी जावेद नजर आई हैं। इनके अलावा अनु मलिक की भी झलक देखने को मिली है। इसमें इंटरनेट के दौर की लव स्टोरी दिखाई गई हैं। तीन अलग-अलग कहानियों के जरिए रिश्तों की उलझन को दिखाने की कोशिश की गई है। टीजर में डायलॉग सस्ती किस्म के हैं। देखते हुए लगता है कि कुछ सामाजिक संदेश देने की कोशिश की गई है। बीच-बीच में कॉमेडी का तड़का डालने का भी प्रयास है। लेकिन, न तो कॉमेडी समझ आती है और न ही संवाद पल्ले पड़ते हैं।
Vidyut Jammwal: 12 साल बाद विद्युत जामवाल की तमिल सिनेमा में वापसी! एआर मुरुगादॉस की इस फिल्म में आएंगे नजर
टीजर से पहले दिया गया डिस्क्लेमर
कुल मिलाकर फिल्म का टीजर ही देखते-देखते बोरियत सी होने लगती है। फिल्म न जाने कैसी होगी! एक बात और बता दें कि टीजर शुरू होने से पहले बाकायदा इसके कंटेंट को लेकर डिस्क्लेमर दिया गया है। बालाजी मोशन पिक्चर्स और दिबाकर बनर्जी प्रोडक्शन की कल्ट मूवीज के साथ मिलकर इस फिल्म को प्रेजेंट किया जा रहा है। फिल्म19 अप्रैल को रिलीज हो रही है।

संत के पुरुषार्थ का केंद्र बने बागेश्वर धाम में 300 बेटियों का हुआ पाणिग्रहण
महाशिवरात्रि पर्व पर खजुराहो में उमड़ा शिवभक्तों का सैलाब
राजनगर थाने में युवक की मौत के बाद दिन भर लगा रहा जाम
सुरक्षा को नई ताकत: मेरठ में तैयार होगा देश का पहला ड्रोन रनवे
एमपी के मुख्यमंत्री मोहन यादव के हेलीकॉप्टर में तकनीकी गड़बड़ी, पायलट की सूझबूझ से सुरक्षित लैंडिंग
किसानों के लिए बड़ी पहल: हर खेत को मिलेगा अपना ‘आधार’, रिकॉर्ड होगा पूरी तरह डिजिटल
उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में उमड़ा जनसैलाब, लाखों भक्तों ने किए बाबा महाकाल के दर्शन
घाटी में सख्ती बढ़ी: सुरक्षा एजेंसियों का बड़ा एक्शन, वांछित आतंकियों के पोस्टर जारी
एमपी के अशोकनगर में दुखद घटना, पूर्व MLA जजपाल जज्जी के भांजे ने की आत्महत्या