दो युवकों के बीच विवाद, एक की मौत
रायपुर। राजधानी रायपुर के उरला इलाके में दो युवकों के बीच विवाद इतना बढ़ा कि एक ने दूसरे को छत से धक्का दे दिया। इस घटना में नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने मामले में हत्या का केस दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, यह घटना शनिवार देर रात की है। उरला पुलिस के मुताबिक शनिवार रात बिरगांव निवासी संतोष सोनी (36) की मोहल्ले के ही देवा विश्वकर्मा (32) से किसी बात को लेकर विवाद इतना बढ़ा कि उसने गुस्से में आकर संतोष को घर के छत से धक्का देकर नीचे गिरा दिया। सिर, हाथ-पैर में गंभीर चोट आने के कारण संतोष की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी देवा को गिरफ्तार कर लिया है। उससे घटना के बारे में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (06 मार्च 2026)
कुलपति प्रो. मनोज दयाल ने राज्यपाल से की सौजन्य भेंट
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से मातृ स्वास्थ्य को मिला संबल
उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन 06 मार्च को करेंगे 3.08 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन
नगरपालिका परिषद का शताब्दी वर्ष शुजालपुर के हर नागरिक के सम्मान का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय में होली मिलन
स्व-सहायता समूह से बदली सुनीता दीदी की तकदीर
बिहान योजना से खिला रत्ना का भविष्य- फूलों की खेती से बनीं सफल उद्यमी
Nitish Kumar ने फेसबुक पोस्ट कर दी जानकारी, राज्यसभा जाने का किया ऐलान