Dipika Kakar Health Update: पेट में सिस्ट के कारण अस्पताल में भर्ती
Dipika Kakar Health Update : उनके फैंस को फिर से चिंता में डाल दिया है। ‘ससुराल सिमर का’ से मशहूर हुईं टीवी एक्ट्रेस और यूट्यूबर दीपिका कक्कड़ की तबीयत एक बार फिर बिगड़ गई है। लिवर कैंसर के इलाज के बाद अब उन्हें पेट में तेज दर्द की शिकायत के चलते अचानक अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। इस बारे में उन्होंने खुद अपने व्लॉग के जरिए जानकारी दी।
दीपिका के पति शोएब इब्राहिम ने बताया कि पिछले दो दिनों से उन्हें लगातार पेट दर्द हो रहा था, जो अचानक काफी बढ़ गया। अस्पताल में सीटी स्कैन के बाद पता चला कि उनके पेट में 1.3 सेंटीमीटर की सिस्ट (गांठ) है। राहत की बात यह है कि बाकी मेडिकल रिपोर्ट्स सामान्य हैं। डॉक्टरों ने बड़ी सर्जरी के बजाय एक छोटे प्रोसीजर का फैसला किया है, जिसमें सिस्ट को बर्न किया जाएगा। इसके लिए दीपिका को 3-4 दिन अस्पताल में रहना होगा।
लिवर कैंसर का सामना कर चुकी दीपिका को लेकर परिवार पहले से सतर्क है। शोएब ने स्वीकार किया कि उन्हें बीमारी के दोबारा लौटने का डर रहता है। हालांकि डॉक्टरों ने फिलहाल स्थिति को नियंत्रित बताया है।
Dipika Kakar Health Update में दीपिका भावुक भी नजर आईं। उन्होंने फैंस से अपील की कि शरीर के छोटे लक्षणों को भी नजरअंदाज न करें और समय पर जांच जरूर कराएं। उन्होंने समय रहते बीमारी का पता चलने पर भगवान का शुक्रिया अदा किया और दुआओं की अपील की। फैंस उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

बंगाल की 84 SC-ST सीटों पर TMC का बड़ा दांव, ‘तपशिलीर संगलाप’ से साधेगी समीकरण
Korba में तेज रफ्तार वाहन ने स्कूटी को मारी जोरदार टक्कर
भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले गोरखा नेता, गोरखालैंड की मांग फिर तेज
Durg में रिसॉर्ट पर देर रात पुलिस का छापा, 16 जुआरी गिरफ्तार
Chhattisgarh के इन गांवों में 100 साल से नहीं हुआ होलिका दहन
CAG रिपोर्ट में बड़ा खुलासा: बिना अनुमति बने मैरिज गार्डन, होटलों के बेसमेंट में चल रहे किचन
मणिपुर में तीन उग्रवादी गिरफ्तार, हथियार भी जब्त
एमपी में गेहूं MSP पर घमासान: ₹2700 प्रति क्विंटल की मांग ने पकड़ा जोर
Chhattisgarh में दंतेश्वरी मंदिर चोरी कांड का खुलासा