अमित शाह से मुलाकात करने देवेंद्र फडणवीस पहुंचे दिल्ली
मुंबई । महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री का ऐलान 26 नवंबर तक हो सकता है। देवेंद्र फडणवीस गृह मंत्री अमित शाह से मिलने दिल्ली पहुंच चुक हैं। सूत्रों के अनुसार, वह रात करीब 11 बजे अमित शाह से मिलेंगे। इसके बाद ही मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान किया जाएगा। सूत्रों का दावा है मुख्यमंत्री पद के लिए देवेंद्र फडणवीस का नाम तय हो चुका है। एक मुख्यमंत्री और 2 उपमुख्यमंत्री का फॉर्मूला नई सरकार पर भी लागू रहेगा। महायुति की पार्टियों में हर 6-7 विधायक पर एक मंत्री पद का फॉर्मूला भी तय हो चुका है। इस हिसाब से भाजपा के 22-24, शिंदे गुट के10-12 और अजित गुट के 8-10 विधायक मंत्री बन सकते हैं। राज्य में 26 नवंबर तक सरकार का गठन होना है। इसकी वजह ये है कि विधानसभा का कार्यकाल इस दिन खत्म हो रहा है, सरकार गठित न होने पर राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाना पड़ेगा।
आदित्य ठाकरे बने विधानसभा में शिवसेना यूबीटी के नेता
दूसरी तरफ उद्धव ठाकरे के आवास मातोश्री में हुई बैठक में आदित्य ठाकरे को विधानसभा और विधान परिषद दोनों सदनों में पार्टी का संयुक्त नेता चुना गया है। भास्कर जाधव को शिवसेना (यूबीटी) के विधायक दल का नेता और सुनील प्रभु को चीफ व्हिप चुना गया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने इस्तीफे की पेशकश की है। हालांकि पार्टी ने उन्हें पद पर बने रहने के लिए कहा है। विधानसभा चुनाव में नाना पटोले ने ही कांग्रेस की टिकट बांटी थीं। उनकी लीडरशिप में कांग्रेस ने 16 सीटें जीतीं। पिछले चुनाव में कांग्रेस का वोट शेयर 16.1 फीसदी था, जो अब घटकर 12.42 फीसदी रह गया है।

नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने का परिवार ने किया विरोध, बोले- बिना साजिश नहीं हो सकता
इनविजिबल क्रिएटर्स के लिए फ्रेंड्स स्टूडियोज के किफायती पैकेज लॉन्च
एपस्टीन मामले में नया दावा, महिला ने किशोरावस्था में शोषण का लगाया आरोप
वेस्टइंडीज की बजाय इंग्लैंड टीम में जगह, क्या है बारबाडोस के इस खिलाड़ी की कहानी?
अक्षर पटेल का बड़ा बयान, कहा- भरोसा था आखिरी ओवर में पांच छक्के नहीं लगेंगे
गांधी मेडिकल कॉलेज में रेडिएशन सुविधा ठप, 1500 से ज्यादा कैंसर मरीजों को बाहर इलाज की मजबूरी
पवन सिंह को पत्नी ज्योति सिंह ने दी शादी की सालगिरह की शुभकामनाएं, सुलह के संकेत
शादी की सालगिरह पर अल्लू अर्जुन का रोमांटिक पोस्ट, पत्नी स्नेहा संग फोटो शेयर
T20 वर्ल्ड कप में सैमसन की बातों से प्रभावित हुए इयान बिशप, बोले- सच्चे लीडर की तरह सोच