उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने झलबदरी तालाब सौन्दर्यीकरण कार्य का किया निरीक्षण
भोपाल : उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने अवधेश प्रताप सिंह विश्वद्यालय के समीप स्थित झलबदरी तालाब के सौन्दर्यीकरण कार्य का निरीक्षण किया। अमृत 2.0 मिशन अन्तर्गत एक करोड़ 48 लाख रूपये की लागत से झलबदरी तालाब का सौन्दर्यीकरण व जल संरक्षण का कार्य किया जा रहा है। उप मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि शेष कार्यों को शीघ्र पूर्ण करें जिससे इसका लोकार्पण किया जा सके। उन्होंने मार्तण्ड विद्यालय क्रमांक-2 परिसर में निर्माणाधीन अतिरिक्त कक्ष के निर्माण कार्य का भी निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिये।
उप मुख्यमंत्री शुक्ल बाल्मीकि रामायण कथा महोत्सव में शामिल हुए
उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल मनगवां के समीप स्थित हनुमंता ग्राम में बाल्मीकि रामायण कथा महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने जगतगुरू स्वामी राघवाचार्य जी से आशिर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर सांसद जनार्दन मिश्र, वीरेन्द्र गुप्ता तथा डॉ. राजेन्द्र मिश्र सहित बड़ी संख्या में भक्तजन उपस्थित रहे।

ईरान से दूरी क्यों बना रहा चीन, क्या है असली वजह
नर्सिंग फर्जीवाड़ा: 30 हजार छात्रों के रिजल्ट पर रोक
बंगाल में वोटर लिस्ट विवाद: 90 लाख नाम हटाने पर सियासी तूफान
बीजापुर से सोनमपल्ली जा रहे मजदूरों से भरा पिकअप पलटा, 29 घायल
बारामती उपचुनाव में कांग्रेस नहीं उतारेगी उम्मीदवार, अजित पवार को श्रद्धांजलि
BCB में नेतृत्व बदलाव, तमीम इकबाल बने अध्यक्ष
सुनील गावस्कर ने डेविड मिलर का किया बचाव
पहले बंधक बनाकर देह व्यापार, अब समझौता न करने पर धमकी
छत्तीसगढ़ के इस जिले में बनेगी स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी
क्या हार के डर से सीट बदल रहे ओमप्रकाश राजभर? निषाद पार्टी की सीटों पर नजर