तीसरे विश्वयुद्ध में दुनिया में छा जाएगा घना अंधेरा
नई दिल्ली । मिडिल ईस्ट में इस वक्त जारी जंग और तनाव पर पूरी दुनिया की नजर है। हर दिन ऐसी खबरें सामने आ रही हैं जो लंबे संघर्ष और वर्ल्ड वॉर 3 की आशंका को हवा दे रही हैं। इस माहौल में कई एस्ट्रोलॉजर अपनी भविष्यवाणियों के साथ सामने आ रहे हैं, और इनमें सबसे चर्चित हैं ब्राजील के भविष्यवक्ता अथोस सलोम। अथोस सलोम, जिन्हें लिविंग नास्त्रेदमस कहा जाता है, उनके मुताबिक तीसरा विश्व युद्ध इलेक्ट्रोमैग्नेटिक पल्स तकनीक के बढ़ते के इस्तेमाल की वजह से हो सकता है। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया प्रमुख राष्ट्र तकनीकी व्यवधान पैदा करने की क्षमता रखते हैं, जिससे यह जंग वास्तविकता में बदल सकती है। सोशल मीडिया पर उनके प्रेडिक्शन को संजीदगी से लिया जा रहा है इसकी वजह उनकी पिछली भविष्यवाणियां हैं, जो ज्यादातर सही साबित हुई हैं, जिनमें माइक्रोसॉफ्ट के ग्लोबल आउटेज, कोरोनावायरस महामारी और एलन मस्क के ट्विटर अधिग्रहण जैसी घटनाएं शामिल थीं। सलोम का मानना है कि आने वाले समय में ईरान और इज़राइल, दोनों देश अपने सैन्य रणनीतियों में आर्टिफिशेयल इंटिलेजेंस का ज्यादा इस्तेमाल कर सकते हैं। साथ ही ये भी चेतावनी दी कि शांति बनाए रखने के लिए इस्तेमाल हो सकता है, लेकिन अगर इसका गलत इस्तेमाल हुआ, तो यह संघर्ष को और बढ़ा सकता है। यह स्थिति दुनिया को एक बड़े युद्ध के मुहाने पर खड़ा कर सकती है। सलोम की मानें तो तकनीक का बढ़ता इस्तेमाल, खासकर अमेरिका, रूस, चीन, और उत्तर कोरिया जैसे देशों में, एक बड़े खतरे की ओर इशारा कर रहा है। सलोम के अनुसार का इस्तेमाल तीसरे विश्व युद्ध में किया जा सकता है, जिससे तीन दिनों का अंधकार जैसे हालात पैदा हो सकते हैं. इससे दुनिया भर के इलेक्ट्रॉनिक ढांचे ठप हो सकते हैं, जिससे समाज ढह सकता है और देशों में अराजकता फैल सकती है।

IND vs AUS: वनडे सीरीज के लिए इस धाकड़ ओपनर की भारतीय टीम में वापसी, चोट से उबर कर चार महीने बाद करेंगी वापसी
विधानसभा में सड़क और कनेक्टिविटी के मुद्दे पर सरकार से तीखे सवाल
Naxal Surrender: नक्सल संगठन को बड़ा झटका, सुकमा में 22 नक्सलियों ने एक साथ किया सरेंडर
Chhattisgarh में बोर्ड एग्जाम की उलटी गिनती शुरू, गोपनीय सामग्री लेकर पुलिस सुरक्षा के साथ निकले शिक्षक
सलीम खान की बिगड़ी तबीयत, लीलावती अस्पताल में हुए भर्ती; हॉस्पिटल पहुंचे सलमान खान
Grand Mufti of India: कौन हैं केरल में जन्मे मुस्लिमों के मसीहा शेख अबू बक्र अहमद? PM Modi से मुलाकात की हो रही चर्चा
CG Liquor Scam: सौम्या चौरसिया की जमानत याचिका पर बिलासपुर हाईकोर्ट में सुनवाई
NZ vs CAN Live Score: कनाडा ने न्यूजीलैंड को 174 रन का लक्ष्य दिया, युवराज समरा का 58 गेंदों पर शतक
जब काम मांगने 'धुरंधर' फेम डायरेक्टर आदित्य धर के पास गई थीं मृणाल ठाकुर, एक्ट्रेस ने साझा किया किस्सा
T20 WC 2026: भारत बनाम नीदरलैंड, संभावित प्लेइंग 11 और हार्दिक-बुमराह को आराम