दीपिका कक्कड़ ने छोड़ा 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ', खराब तबीयत बनी वजह?
दीपिका कक्कड़ टीवी की मशहूर एक्ट्रेस में से एक हैं. कलर्स टीवी के लोकप्रिय सीरियल ‘ससुराल सिमर का’ में ‘सिमर’ बनकर उन्होंने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया. 5 साल अपनी पर्सनल लाइफ को देने के बाद दीपिका ने ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ से अपनी नई इनिंग शुरू की थी. इस शो में अब तक अपनी कुकिंग स्किल्स से दीपिका ने सभी शेफ और फराह खान को इम्प्रेस भी किया था. लेकिन अब सुनने में आया है कि दीपिका ने ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ छोड़ दिया है.
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पिछले कुछ समय से दीपिका शूटिंग में नहीं शामिल हो रही हैं. इस बीच मास्टरशेफ की टीम ने कई स्पेशल एपिसोड की शूटिंग की, जिसमें दीपिका नहीं नजर आईं. कहा जा रहा है कि दीपिका की तबीयत खराब होने के कारण वो इस रियलिटी शो की शूटिंग पर नहीं आ रही हैं और उन्होंने ये शो छोड़ने का फैसला लिया है. लेकिन प्रोडक्शन को उम्मीद है कि दीपिका ठीक होने के बाद इस शो को ज्वाइन करेंगी.
खुद का बिजनेस भी करती हैं दीपिका
दीपिका सिर्फ एक सफल एक्टर ही नहीं, बल्कि एक यूट्यूबर और बिजनेसवुमन भी हैं. कोरोना के समय दीपिका और उनके पति शोएब इब्राहिम ने खुद का यूट्यूब चैनल शुरू कर दिया था. अब वो यूट्यूब के टॉप कंटेंट क्रिएटर में से एक बन गए हैं. दीपिका और शोएब से प्रेरित होकर शोएब की बहन सबा ने भी यूट्यूब चैनल की शुरुआत की. यूट्यूब के अलावा इब्राहिम फैमिली ने हाल ही में एक नया बिजनेस शुरू किया है.
शुरू किया नया क्लोथिंग ब्रांड
दीपिका और शोएब ने कुछ महीने पहल एक नया क्लोथिंग ब्रांड शुरू किया है. इस ब्रांड में ट्रेडिशनल और एथनिक कपड़े मिलते हैं. फिलहाल ये ब्रांड सिर्फ ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर मौजूद है. अब अपना बिजनेस और यूट्यूब मैनेज करते हुए शोएब और दीपिका एक्टिंग के प्रोजेक्ट्स साइन कर रहे हैं.
‘झलक दिखला जा’ में नजर आए थे शोएब
दीपिका के ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ से पहले शोएब इब्राहिम सोनी टीवी के डांस रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा’ में नजर आए थे. इस शो में ग्रैंड फिनाले में पहुंचने के बावजूद शोएब ये शो जीत नहीं पाए थे.

प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक
एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
निवाड़ी में विकास का नया अध्याय आरंभ हो रहा है: मुख्यमंत्री डॉ. यादव