पेटीएम से दूसरे प्लेटफॉर्म पर जा रहे ग्राहक
मुंबई। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने नियमों का पालन नहीं करने के कारण पेटीएम पेमेंट बैंक के खिलाफ कार्रवाई की है। इससे पेटीएम पेमेंट बैंक का उपयोग करने वाले बहुत से ग्राहक दिक्कतों का सामना कर रहे हैं। ग्राहकों को दिक्कत ना हो इसके लिए पेटीएम के प्रतिनिधि व्यापारियों तक पहुंच रहे हैं और उनकी जमा राशि को अन्य बैंकों में ट्रांसफर करना शुरू कर दिया है। हालांकि आरबीआई के फैसले से पेटीएम के प्रतिद्वंद्वियों को फायदा हो रहा है। पेटीएम पेमेंट बैंक के खिलाफ आरबीआई के कार्रवाई का फायदा गूगल पे और फोनपे जैसी उसकी प्रतिद्वंद्वी कंपनियां उठा रही हैं। ये दोनों ही कंपनियां बिना किसी लागत के पेटीएम अकाउंट को अपने प्लेटफॉर्म पर पोर्ट करने के अवसर का उपयोग कर हैं। गूगल पे पर भी ऐसे यूजर्स की संख्या तेजी से बढ़ रही है। पेटीएम के एक वरिष्ठ अधिकारी ने 1 फरवरी को शेयर बाजार विश्लेषकों को बताया था कि लगभग 4 करोड़ व्यापारियों को अन्य बैंकों में ट्रांसफर करने की आवश्यकता होगी और यह प्रक्रिया पहले ही शुरू हो चुकी है। पेटीएम पेमेंट्स बैंक के अकाउंट होल्डर परिवार के सदस्यों को जमा राशि भी ट्रांसफर कर रहे हैं। कई मोबाइल फोन खुदरा विक्रेताओं ने पेटीएम से पेमेंट स्वीकार करना बंद कर दिया है।

छतरपुर में एम्बुलेंस न मिलने से 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल
सीएम मोहन यादव ने की गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात
Mohan Yadav ने Amit Shah से की मुलाकात, निगम-मंडल नियुक्तियों पर चर्चा
Indian National Congress नेत्री उर्मिला साकेत की नाराजगी, अधिकारी को पहनाया भाजपा का पट्टा
रायपुर में साइबर फ्रॉड का नया तरीका, डेबिट कार्ड-आधार दिखवाकर ठगी
होली से पहले खाद्य विभाग सख्त, मिष्ठान भंडार और रेस्टोरेंट पर छापेमारी
Chhattisgarh में 109 करोड़ से 5 सड़कों के निर्माण को मंजूरी
Report: क्या ग्रीन स्टील का इस्तेमाल होने से कार्बन उत्सर्जन हो रहा कम? जानें रिपोर्ट का दावा
Bulandshahr में कांग्रेस नेत्री पूनम पंडित पर जानलेवा हमला
क्लीन चिट के बाद Arvind Kejriwal की नेशनल एंट्री की तैयारी, Aam Aadmi Party का मेगा प्लान तैयार