भोपाल एम्स में बढ़ रही है मरीजों की भीड़
भोपाल । मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल का एम्स अस्पताल पूरे प्रदेश में लोकप्रिय होता जा रहा है। गंभीर बीमारियों के लिए दूर-दूर से लोग इलाज और जांच के लिए यहां पर पहुंच रहे हैं। डेढ़ साल के अंदर एम्स में ओपीडी और आईपीडी के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है।
पिछले डेढ़ साल में एम्स की ओपीडी में 56 फ़ीसदी और आपातकालीन चिकित्सा में 170 फ़ीसदी की वृद्धि हुई है। जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है। आयुष्मान भारत योजना के तहत भी मरीजों का उपचार किया जा रहा है। इनकी संख्या भी लगभग 53 फ़ीसदी बढ़ी है। एम्स मे भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है।
एम्स के डायरेक्टर डॉ अजय सिंह ने रविवार को जानकारी देते हुए कहा, एम्स भोपाल ने इलाज को लेकर मरीजों के बीच में एक नई जागरूकता और विश्वसनीयता पैदा हुई है। एम्स भोपाल को खुले हुए 12 साल पूरे हो चुके हैं। इस अवसर पर स्थापना समारोह आयोजित किया गया था। एम्स भोपाल में गंभीर बीमारियों को लेकर रिसर्च भी की जा रही है। कई आधुनिक मशीन एम्स भोपाल में उपलब्ध हैं। जिसका लाभ मरीजों को मिल रहा है।

डायल 112 के 972 करोड़ टेंडर पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, EMRI Green Health Services को राहत
केएल राहुल किस नंबर पर करेंगे बल्लेबाजी? कोच हेमांग बदानी ने किया खुलासा
नगर निगम सदन में घमासान, पार्षदों का जोरदार हंगामा
BJP ने तैयार की असम-बंगाल जीत की सियासी रणनीति
योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला, गेहूं पर बढ़ाई MSP
गाली पर रिटायर्ड आर्मी जवान ने युवक पर चलाई गोली, घायल को बिलासपुर रेफर
जनता दर्शन में CM योगी का बड़ा संदेश, बोले- बेफिक्र होकर देशसेवा करें
PSL पर संकट के बादल, विदेशी खिलाड़ियों को मिली धमकी
1 अप्रैल से लागू होगी नई सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट पॉलिसी
कैबिनेट मंत्री संजय निषाद धरने पर, मस्जिद हटाने की मांग