अयोध्या में रामलला के दर्शन करने जाएगी निगम परिषद
भोपाल । अयोध्या में रामलला के दर्शन के लिए भोपाल नगर निगम परिषद जाएगी। मार्च के पहले सप्ताह में अयोध्या जाने का प्लान है। बीजेपी के साथ कांग्रेस पार्षद भी रामलला के दर्शन करने के लिए जाएंगे। 10 जनवरी को हुई परिषद की मीटिंग में अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए परिषद की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद ज्ञापित किया गया था। इसी दौरान पार्षदों ने बात रखी थी कि सभी जनप्रतिनिधियों को रामलला के दर्शन करने भेजा जाए। परिषद अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने भी इस पर सहमति दी और कहा था कि अयोध्या में बन रही सोलर सिटी की कार्यशैली भी पार्षदों को दिखाई जाएगी। इसके बाद से तारीख तय की जा रही है। बताया जा रहा है कि मार्च के पहले या दूसरे सप्ताह में पार्षदों को अयोध्या ले जाने की सहमति बन रही है।
अध्यक्ष सूर्यवंशी ने बताया कि मार्च में पार्षदों को अयोध्या ले जाने का प्लान है। यदि लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होती है तो फिर चुनाव के बाद की तारीख तय करेंगे। सभी पार्षदों को अयोध्या ले जाने के लिए कहा जाएगा।

भोपाल में ‘अपनों से खरीदारी’ अभियान पर बवाल, ईद-नवरात्र को लेकर टकराव
गौतम गंभीर ने AI-डीपफेक मामले में उठाया बड़ा कदम
शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: BSE Sensex 2500 अंक टूटा, Nifty 50 23100 के नीचे बंद
दिल्ली कैपिटल्स के कोचिंग स्टाफ में बड़ा बदलाव
‘राज्य सरकारों को 10% अतिरिक्त एलपीजी’ पर सरकार का बड़ा बयान, जानें क्या कहा
इंदौर ईवी हादसे के बाद CM डॉ. मोहन यादव ने मृतकों के परिजनों से मुलाकात की
रवि मित्तल को मिली बड़ी जिम्मेदारी
सचिन तेंदुलकर ने दी गुड़ी पड़वा की शुभकामनाएं
विधानसभा में धर्मांतरण विधेयक पेश, सदन में गरमाया माहौल