अहमदाबाद। गुजरात विधानसभा के चुनाव में एक बार फिर कांग्रेस और एनसीपी के बीच गठबंधन हुआ है। गुजरात विधानसभा के चुनाव में कांग्रेस 3 सीटें एनसीपी के लिए छोड़ेगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जगदीश ठाकोर और प्रदेश एनसीपी के अध्यक्ष जयंत बोस्की ने शुक्रवार को संयुक्त पत्रकार वार्ता में इसकी घोषणा की। समझौते के अनुसार देवगढ़ बारिया, नरोड़ा तथा उमरेठ विधानसभा सीट से एनसीपी के उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे। पिछली बार इन सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज कराई थी।