सत्ता और संविधान के बीच कांग्रेस ने हमेशा सत्ता को चुना : राजनाथ सिंह
नई दिल्ली । केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लोकसभा में कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने संविधान निर्माण को ‘हाईजैक’ करने की कोशिश की और इसके इतिहास से जुड़े तथ्यों को छिपाने का प्रयास किया। केंद्रीय रक्षा मंत्री सिंह ने कहा, संविधान किसी एक पार्टी की देन नहीं है। लेकिन इसके निर्माण के कार्य को एक पार्टी विशेष कांग्रेस ने हमेशा हाईजैक करने की कोशिश की। उन्होंने पंडित जवाहरलाल नेहरू के कार्यकाल में 17 बार संविधान में संशोधन का हवाला देकर कांग्रेस पर संविधान को अपनी जरूरतों के हिसाब से ढालने का आरोप लगाया। केंद्रीय मंत्री सिंह ने कहा, “विपक्ष के कई नेता आज संविधान की प्रति अपनी जेब में लेकर घूमते हैं। उन्होंने अपने परिवार में पीढ़ियों से जेब में रखने का ही तरीका सीखा है। लेकिन भाजपा संविधान को सिर माथे पर रखती है। हमारी सरकार संविधान के मूल्यों को पूरी ईमानदारी से लागू करती है।”
रक्षा मंत्री ने आरोप लगाया कि सत्ता और संविधान के बीच कांग्रेस ने हमेशा सत्ता को प्राथमिकता दी। रक्षा मंत्र ने कांग्रेस को खरी-खरी सुनाकर कहा कि “कांग्रेस ने न केवल संविधान संशोधन किए, बल्कि दुर्भावना के साथ धीरे-धीरे इस बदलने का प्रयास भी किया। हमारी सरकार ने जो भी संशोधन किए, उनका उद्देश्य संविधान को सशक्त करना और सामाजिक कल्याण को बेहतर बनाना है। राजनाथ सिंह ने अनुच्छेद 370 को हटाने, महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण को भाजपा सरकार की संवैधानिक प्रतिबद्धता का उदाहरण बताया।

अवैध प्रवासियों पर अमेरिका सख्त, देश छोड़ने पर मिलेगा 2600 डॉलर बोनस
दुर्ग में कैनाल रोड परियोजना के खिलाफ जोरदार विरोध
नीतीश कुमार के इशारों से खुला राज, कौन होगा अगला CM?
Chhattisgarh विधानसभा पहुंचे सरेंडर नक्सली, बना चर्चा का विषय
इजराइल की ईरान को सख्त चेतावनी, “खतरा बने तो नहीं बख्शेंगे”
Indian Premier League 2026 से पहले Anil Kumble का बड़ा बयान
ऊर्जा और खनिज संसाधनों के वैश्विक समीकरण पर पड़ सकता है बड़ा असर
Indian Premier League 2026 से पहले टीमों की बढ़ी चिंता, 6 स्टार खिलाड़ी अभी भी रिहैब में
टीम इंडिया के कप्तान बनने की कहानी Suryakumar Yadav ने खुद बताई