देश के इस्पात का शुद्ध आयातक बनने पर चिंता
नई दिल्ली । भारतीय इस्पात उद्योग ने वित्त वर्ष 2023-24 में देश के इस्पात का शुद्ध आयातक बनने पर चिंता जाहिर कर कहा है कि यह ऐसे देश के लिए एक चेतावनी संकेत है जो आत्मनिर्भर बनने का प्रयास कर रहा है। इस्पात मंत्रालय की संयुक्त संयंत्र समिति के अनुसार, भारत ने तैयार इस्पात के आयात में 38 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की यानी 83.19 लाख तैयार इस्पात का आयात किया, जो वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान 60.22 लाख टन था।
शीर्ष उद्योग निकाय भारतीय इस्पात संघ (आईएसए) के महासचिव आलोक सहाय ने कहा, ‘‘चीन से आयात में वृद्धि इस्पात में आत्मानिर्भरता के लिए एक बड़ा खतरा यानी बाजार को बिगाड़ने वाला है। देश का शुद्ध आयातक बनना आत्मनिर्भरता (की ओर हमारे कदम के लिए एक चेतावनी संकेत है। उन्होंने आयात को रोकने के लिए तत्काल आधार पर व्यापार उपचारात्मक कार्रवाई की मांग की।
आर्सेलरमित्तल निप्पॉन स्टील के मुख्य विपणन अधिकारी रंजन धर ने कहा कि भारत के इस्पात उद्योग को आक्रामक आयात से खतरा है। निवेश की सुरक्षा और मजबूत सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि सुनिश्चित करने के लिए इस्पात आयात को प्रतिबंधित करना महत्वपूर्ण है। राष्ट्रीय इस्पात नीति के तहत, भारत का लक्ष्य अपनी घरेलू आवश्यकता को पूरा करने के लिए वर्ष 2030 तक अपनी वार्षिक इस्पात उत्पादन क्षमता को 30 करोड़ टन तक बढ़ाना है।

ममता ने राज्यसभा के लिए चुना बंगाल की मशहूर टॉली क्वीन...........जाने कौन हैं ये
एलओसी पार से पुंछ में घुसा पाकिस्तानी ड्रोन, भारतीय सेना ने फायरिंग कर खदेड़ दिया
PAK vs SL: टी20 विश्वकप से बाहर होने के बाद सलमान आगा का नया बहाना! क्या बोले पाकिस्तान टीम के कप्तान? जानें
ZIM vs SA Playing-11: टी20 में द. अफ्रीका पर पहली जीत दर्ज कर पाएगा जिम्बाब्वे? मार्करम की टीम का पलड़ा भारी
Alyssa Healy: टीम इंडिया ने हीली को क्यों दिया 'गार्ड ऑफ ऑनर'? अपने आखिरी ODI में खेली 158 रन की ऐतिहासिक पारी
भारत-वेस्टइंडीज टी20: किसके नाम सर्वाधिक रन-विकेट? किसी कैरिबियाई ने नहीं, इस भारतीय ने जड़े सबसे ज्यादा छक्के
India-US Trade Deal: 'रूस के साथ रिश्ते पर नहीं होगा असर' अमेरिका के साथ व्यापार समझौते पर बोले रक्षा सचिव
Viral Video: करण औजला के कॉन्सर्ट में हंगामा! VIP लाउंज में चले लात-घूंसे, देखें वायरल वीडियो
इस्राइल-ईरान तनाव के बीच परिवार से मिलने दुबई पहुंचे विष्णु मांचू, शेयर किया मिसाइल का वीडियो
इस्राइल-ईरान की जंग शुरू होने के बाद 'सिकंदर' के संगीतकार ने उठाया बड़ा कदम, बाल-बाल बचे संतोष नारायणन