रीवा के रेस्टोरेंट में कढ़ाई पनीर से निकला कॉकरोज, लाइसेंस हुआ निलंबित
रीवा में मिलावट से मुक्ति अभियान के तहत कलेक्टर प्रतिभा पाल ने न्यू बस स्टैंड स्थित स्वाद फैमिली रेस्टोरेंट का लाइसेंस निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई खाद्य सुरक्षा प्रशासन की जांच रिपोर्ट के आधार पर की गई है। इसकी जानकारी मंगलवार रात कलेक्टर कार्यालय के आधिकारिक सोशल मीडिया पेज पर दी गई।बता दें कि, तीन दिन पहले एक ग्राहक ने शिकायत पोर्टल पर दर्ज कराई थी कि रेस्टोरेंट से मंगाए गए कढ़ाई पनीर के पार्सल में कॉकरोच मिला। इस शिकायत पर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया।
जांच में मिली गंभीर कमियां
जांच में रेस्टोरेंट के किचन में गंभीर कमियां पाई गईं। किचन में खुली नालियां मिलीं और जूठे बर्तनों का वेस्ट भी वहीं रखा हुआ था। रसोई की खिड़कियों पर कीट नियंत्रण के लिए जाली नहीं लगी थी। इतना ही नहीं, रेस्टोरेंट के पास न तो पेस्ट कंट्रोल सर्टिफिकेट था और न ही फूड हेंडलर्स के फिटनेस सर्टिफिकेट।
कलेक्टर प्रतिभा पाल ने बताया
स्वच्छता मानकों के उल्लंघन और ग्राहक की शिकायत के आधार पर रेस्टोरेंट का लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। साथ ही रेस्टोरेंट से खाद्य पदार्थों की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है।

DRDO का बड़ा कदम: AI सैटेलाइट ‘प्रज्ञा’ से मजबूत होगी देश की सुरक्षा
मैथ्यू हेडन का कड़ा रुख: 99 रन की हार को बताया 'अस्वीकार्य', बल्लेबाजों की मानसिकता पर उठाए सवाल।
गुजरात में 2500 करोड़ का साइबर घोटाला, बैंक अधिकारी समेत 20 गिरफ्तार
11 साल के मासूम की निर्मम हत्या, नीले ड्रम में मिला शव
भोपाल में लेंसकार्ट विवाद गरमाया, ड्रेस कोड के विरोध में तिलक-कलावा कार्यक्रम
टीकमगढ़ में बड़ा हादसा: सागर रोड पर पलटी बस, 15 यात्री घायल
सप्लाई चेन मजबूत: मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच छत्तीसगढ़ में नहीं होगी पेट्रोल-डीजल और गैस की कमी।
पत्रलेखा का ममता भरा अहसास: मां बनने के बाद बोलीं एक्ट्रेस— "अब मैं अपने बेस्ट वर्जन में हूँ।"
जनगणना 2026: छत्तीसगढ़ में 1 मई से शुरू होगा महाभियान, धमतरी में प्रशासनिक तैयारियां तेज।