महाकाल मंदिर पहुंचे सीएम मोहन, दरबार पहुंचकर की पूजा अर्चना
उज्जैन: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव उज्जैन में भगवान महाकाल के दरबार पहुंचे. महाशिवरात्रि पर उन्होंने बाबा महाकालेश्वर की पूजा-अर्चना की। इस दौरान सीएम डॉ मोहन भक्ति में डूबे नजर आए. साथ ही उन्होंने बाबा महाकाल से प्रदेश समेत देश की सुख-समृद्धि की कामना की है। देशभर में आज महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जा रहा है। सुबह से ही शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ लगी हुई है। मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक महाकालेश्वर मंदिर में भी शिवरात्रि पर्व पर भक्त पहुंच रहे हैं. प्रदेश के सीएम डॉ मोहन यादव भी महाकाल की शरण में पहुंचे। जहां उन्होंने भगवान महाकालेश्वर की पूजा-अर्चना की। इस दौरान वे भक्ति में डूबे नजर आए।
दिन-रात खुले रहेंगे महाकाल के पट
महाशिवरात्रि पर महाकाल मंदिर में करीब 10 लाख श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है। मंदिर समिति के मुताबिक करीब 2 किलोमीटर पैदल चलकर भक्त भगवान महाकाल के दर्शन करेंगे। इससे पहले 25-26 फरवरी की दरमियानी रात 2:30 बजे भगवान महाकाल के पट खुले थे। महाशिवरात्रि के अवसर पर पूरे दिन और रात पट खुले रहेंगे।
4 बजे भस्म आरती नहीं होगी
इस दौरान मंदिर बंद नहीं रहेगा। रात 12 बजे से पूजा के चार प्रहर होंगे। यह 27 फरवरी की सुबह तक जारी रहेंगे। इस दौरान सुबह 4 बजे भस्म आरती नहीं होगी। वहीं, खंडवा के ओंकारेश्वर, जबलपुर के गुप्तेश्वर, भोपाल के गुफा मंदिर, बड़वाले महादेव और भोजपुर में भी भगवान भोलेनाथ के दर्शन के लिए श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।

‘तेल सस्ता, फिर भी जनता परेशान’, खड़गे ने सरकार पर साधा निशाना
Nalanda की नई पहचान, नालंदा यूनिवर्सिटी में रामायण-महाभारत से सीख रहे विदेशी छात्र
रियान पराग और वैभव सूर्यवंशी की बातचीत का वीडियो हुआ वायरल
ममता बनर्जी की पार्टी में असंतोष के संकेत, बड़ी टूट की आशंका
जीतू पटवारी का बयान: क्रूड सस्ता फिर भी नहीं घटे ईंधन के दाम
मुरैना फायरिंग केस में बड़ा खुलासा, खुद की गन लोड करते समय चली गोली
IPL 2026: पहले नंबर पर खत्म करने वाली टीम सबसे ज्यादा बनी चैंपियन, GT के आंकड़े RCB पर भारी
रेत-ज़मीन-शराब में उलझे नेता, तपते बुन्देलखण्ड की चीख कौन सुनेगा ❓
IPL 2026 क्वालिफायर-1: गुजरात बनाम RCB मैच की लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
‘गाय को राष्ट्रीय पशु बनाने से खत्म होगी समस्या की जड़’, हामिद अंसारी का बड़ा बयान