राहुल की न्याय यात्रा से घबरा गए हैं सीएम हिमंत: कांग्रेस
मुखरघर। कांग्रेस ने कहा है कि असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा कांग्रेस नेता राहुल गांधी की न्याय यात्रा से घबरा गए हैं। जयराम रमेंश ने संवाददाताओं से कहा कि कांग्रेस पार्टी का नाम आते ही वह संतुलन खो देते हैं और उलटे-सीधे कदम उठाना शुरू कर देते हैं। कांग्रेस संचार विभाग के प्रभारी जयराम रमेश, असम कांग्रेस अध्यक्ष भूपेन बोहरा तथा राज्य विधानसभा में कांग्रेस के नेता देवव्रत सैकिया ने रविवार को यहां संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा कि सीएम शर्मा को भारत जोड़ो न्याय यात्रा को मिल रहे समर्थन को देखकर आपा नहीं खोना चाहिए और शांत होकर अपना काम करते रहना चाहिए। उनका कहना था कि राहुल गांधी की यात्रा का रूट तीन सप्ताह पहले बन गया था और उन्हें रूट के अनुसार भारत जोड़ो न्याय यात्रा करने में परेशान नहीं किया जाना चाहिए। इससे पहले जब राहुल गांधी ने दक्षिण से उत्तर की भारत जोड़ो यात्रा निकाली थी और कई भाजपा शासित राज्यों से होती हुई, यह यात्रा गुजरी तो कहीं परेशानी नहीं हुई लेकिन असम के सीएम का संतुलन बिगड़ चुका है इसलिए वह गलत निर्णय ले रहे हैं।
राहुल गांधी के यात्रा कार्यक्रम की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि राहुल गांधी जी कल नार्थ ईस्ट कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नबाम तुकी जी के साथ मुलाकात करेंगे। इसके अलावा उनका गुवाहाटी में युवाओं के साथ युवा संवाद होगा। असम में बेरोजगारी एक बड़ी समस्या है जिस पर चर्चा होनी चाहिए। इसके साथ ही वह 22 जनवरी को नेशनल मीडिया को संबोधित करेंगे। बोहरा ने कहा कि आज भारत जोड़ो न्याय यात्रा ने अरुणाचल प्रदेश से असम में प्रवेश किया। यहां राहुल गांधी ने सभी दलों के नेताओं के साथ बैठक कर असम की समस्याओं पर चर्चा की। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानी स्वाहिद कनकलता व मुकुंद ककाती की प्रतिमाओं पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

‘बाइज्जत बरी होने का मतलब ये नहीं कि हत्या नहीं हुई’—बघेल
‘बिना तथ्य कुछ कहना गलत’, रोहित पवार पर मंगल प्रभात लोढ़ा का पलटवार
सीएम मोहन यादव का ऐलान: 2027 तक बढ़ेगी लाडली बहना योजना की राशि
‘बातों के बताशे, जनहित सफाचट’, कमलनाथ का बजट पर हमला
सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाईकोर्ट का फैसला, ‘नाड़ा खींचना दुष्कर्म की कोशिश’
बजट में पीएम आवास को बड़ा बूस्ट, आवंटन में भारी बढ़ोतरी
इंदौर के MY अस्पताल का वीडियो वायरल, डीन ने जारी किया नोटिस
लाडली बहनों को 23,882 करोड़ की सौगात, 5700 महिला हॉस्टल का प्रस्ताव