गाजियाबाद के जिला न्यायालय में वकील और पुलिसवालों के बीच झड़प
गाजियाबाद। गाजियाबाद के जिला न्यायालय में एक मामले की सुनवाई के दौरान बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष और न्यायिक अधिकारियों के बीच हुई कहासुनी-झड़प में बदल गई। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा वकीलों पर लाठीचार्ज करने और वकीलों की ओर से पथराव करने की खबर है। जानकारी के मुताबिक, इस झड़प में कुछ वकील घायल भी हुए हैं। जिला न्यायालय में भारी पुलिस फोर्स पहुंच गई है। वहीं कचहरी स्थित पुलिस चौकी में भी तोड़फोड़ की सूचना है। पुलिस एक्शन से गुस्साए वकील धरने पर बैठ गए हैं और न्यायिक अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं।
जानिए, क्या है पूरा मामला?
बता दें कि पूरा मामला गाजियाबाद जिला जज कोर्ट का है। जहां पर एक शख्स की जमानत को लेकर सुनवाई हो रही थी। पूरे मामले का वीडियो भी सामने आया है। इसमें पुलिसवाले वकीलों पर लाठियां बरसाते नजर आ रहे हैं। एक पुलिसवाला कुर्सी उठाते हुए भी दिख रहा है। वकीलों का आरोप है कि जिला जज कोर्ट रूम में उन्हें चारों तरफ से दरवाजे बंद करके पीटा गया। जिसमें कई वकीलों को गंभीर चोटें भी आई हैं।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (04 मार्च 2026)
सड़क पर कचरा फेंकने पर अब भारी जुर्माना – ₹1 लाख तक का फ़टका
18 दिवसीय सर्विस ऑन व्हील्स अभियान बना जनसेवा की मिसाल, हजारों दिव्यांगजन एवं वृद्धजन लाभान्वित
होली के पावन अवसर पर मध्यप्रदेश पुलिस की गुम/चोरी के मोबाइलों की बरामदगी के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
प्रकृति संरक्षण और सामाजिक समरसता का संदेश देता है होली का पर्व : मंत्री केदार कश्यप
इंडिया स्किल 2025-26 में छत्तीसगढ़ को मिली ऐतिहासिक सफलता
स्वस्थ प्रदेश ही समृद्ध प्रदेश की है आधारशिला : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
रंगों में घुले प्रेम और सौहार्द का त्योहार है होली : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने दी होली की शुभकामनाएँ