राशन की चिन्ता से मुक्त हुये चिन्टू
भोपाल : अपने परिवार को पालने की चिन्ता में चिन्टू भारी परेशान रहते थे। वो जितना कमाते थे, उससे परिवार पालना बड़ा मुश्किल हो रहा था। जैसे-तैसे उनकी गुजर बसर हो रही थी। पर अब चिन्टू राशन पानी की चिन्ता से पूरी तरह मुक्त हो गये हैं।
अशोकनगर जिले के आमखेड़ा तूमैन गांव के चिन्टू कुशवाह मजदूरी करते हैं। वे परिवार पालने की कई कठिनाईयां झेल रहे थे। ऐसे में उनके जीवन का सहारा बनकर आई 'प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना'। इस योजना के तहत चिन्टू को पांच किलो प्रति सदस्य के मान से हर माह नि:शुल्क राशन मिल रहा है। इससे चिन्टू को परिवार के लिये राशन की स्थायी सुविधा मिल गई है। चिन्टू अब परिवार पालने की एक बड़ी चिन्ता से मुक्त हो गये हैं। वे अपने परिवार की बेहतरी के लिये मन लगाकर काम करते हैं। चिन्टू उनके जैसे कई गरीबों की चिन्ता करने वाले संवेदनशील प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति कृतज्ञता जताते हैं।

पिता-पुत्र की जंग में फंसा पीएमके का 'आम', मामला सिविल कोर्ट को सौंपा गया
ट्रंप बोले: अमेरिका-ईरान जंग टालने पर हुई बातचीत, बिजली संयंत्रों पर हमले से बचाव
WhatsApp पर 3 गुना मुनाफे का झांसा, लिंक क्लिक करते ही लाखों की ठगी
पश्चिम एशिया संकट से निपटने के लिए एकजुट रहने का आह्वान, लोकसभा में PM मोदी
टीबी के लक्षण और सावधानियां, खांसी पर न करें लापरवाही
RGPV कैंटीन विवाद: खाने में निकली छिपकली, शिकायत पर बताया शिमला मिर्च
सागर कार अग्निकांड: डॉक्टर पति ने रची पत्नी की हत्या की साजिश
Mhow में लव जिहाद का आरोप, डॉक्टर विवाद में 3 गिरफ्तार
डायल 112 के 972 करोड़ टेंडर पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, EMRI Green Health Services को राहत
केएल राहुल किस नंबर पर करेंगे बल्लेबाजी? कोच हेमांग बदानी ने किया खुलासा