चीन ने फिर किया फिलीपींस की एक सप्लाई नौका पर हमला
मनीला । विवादित दक्षिणी चीन सागर में चीन ने अपनी दादागिरी दिखाने से बाज नहीं आ रहा है। शनिवार को दो चीनी तटरक्षक जहाजों ने फिलीपींस की एक सप्लाई नौका के ऊपर पानी की बौछार की, जिसमें नौका को भारी नुकसान पहुंचा है। फिलीपींस के अधिकारियों ने चीन की उकसावे वाली कार्रवाई की जानकारी दी। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है, कि इस हमले में फिलीपींस के जहाज को उनैजाह मे-4 के चालक दल का कोई सदस्य घायल हुआ है या नहीं। नौका गंतव्य तक पहुंची या नहीं, इसका भी पता नहीं चल पाया है।
फिलीपींस तटरक्षक बल के प्रवक्ता कोमोडोर जे. तारिएला ने कहा कि नौका को बचाने की कोशिश कर रहे फिलीपींस तटरक्षक जहाज को भी चीनी तटरक्षक जहाज और दो संदिग्ध मिलिशिया जहाजों ने रोककर घेर लिया।
तारिएला ने कहा कि चीनी सेना समुद्र में टकराव को रोकने के उद्देश्य से बने अंतरराष्ट्रीय नियमों का उल्लंघन कर रही है। फिलीपींस सेना द्वारा जारी वीडियो में दो चीनी तटरक्षक जहाजों को लकड़ी की नौका पर पानी की तेज बौछार से हमला करते हुए देखा जा सकता है। इस महीने में यह दूसरी बार है जब चौकी को फिर से आपूर्ति करने के प्रयास के दौरान उनैजाह क्षतिग्रस्त हुआ है। दक्षिणी चीन सागर के विवादित तट पर एक उथली जगह पर फिलीपींस ने अपना एक जहाज ले जाकर खड़ा कर दिया था।

खाड़ी तनाव का प्रदेश पर असर, चमड़ा-रेडीमेड-मीट समेत कई उत्पादों का निर्यात ठप
होली पर हाई अलर्ट: अस्पताल सतर्क, कल ओपीडी बंद; मेट्रो-बिजली को लेकर भी आदेश जारी
पश्चिम एशिया में तनाव का असर भारत पर: खाद्य तेल-उर्वरक आयात होंगे महंगे, शिपिंग कंपनियां लगा रहीं युद्ध अधिभार
आंकड़ा: गर्मी की फसलों का कुल रकबा घटा, पर दलहन व तिलहन का बुवाई रकबा बढ़ा; 0.31 लाख हेक्टेयर में बोया बाजरा
आज शेयर बाजार में ट्रेडिंग क्यों नहीं?: देश में कल रंगों का त्योहार, तो जानें किस वजह से नहीं हो रहा कारोबार
West Asia Crisis: एयरस्पेस बंद, उड़ानें ठप; भारतीय दूतावास हुआ सक्रिय, स्पाइसजेट-इंडिगो की विशेष सेवाएं शुरू