पढाई से परेशान बच्चा पहुंचा पुलिस थाने
बीजिंग । पड़ोसी देश चीन के हुबेई प्रोविंस में रहने वाला एक लड़का अपने माता-पिता के पढ़ाई के दबाव और ट्यूटर से इतना परेशान हो गया कि वो सीधा पुलिस स्टेशन पहुंच गया। वहां पहुंचकर उसने ऐसी-ऐसी बातें बताईं कि पुलिस ऑफिसर खुद उसके आंसू पोछने लगे।
सोशल मीडिया पर लड़के की कहानी वायरल हो गई है और जिसने भी इसे देखा या सुना, सिर्फ इसी के बारे में बात कर रहा है। जानकारी के मुताबिक लड़का टीनएजर है और वो शियांगयांग के पुलिस स्टेशन में पहुंचा था। उसने पुलिस को बताया कि उसने माता-पिता ने स्कूल के बाद उसकी एक ट्यूशन लगा रखी है और वे उसे अटेंड करने के लिए उस पर दबाव डालते हैं। उसने शिकायत की है कि उसके वीकेंड्स भी होमवर्क करने और ट्यूशन में गुजर जाते हैं और इस वजह से उसे बहुत तनाव रहता है।
स्कूल की यूनिफॉर्म में पुलिस स्टेशन पहुंचा लड़का वहीं पर रोने लगा और अफसरों ने उसके आंसू पोंछने के लिए टिश्यू दिए। इतना ही नहीं बच्चे ने ये भी बताया कि वो पढ़ने में अच्छा है और अच्छे ग्रेड्स भी लाता है, फिर भी पैरेंट्स चाहते हैं कि वो इससे भी बेहतर करे। सोशल मीडिया पर लड़के की कहानी वायरल हो रही है। पुलिस के साथ बातचीत के दौरान अधिकारियों ने उसे समझाया कि वे उसकी मदद कर सकते हैं। वे उसका गणित का होमवर्क करा सकते हैं और उसने पैरेंट्स से इस बारे में बात भी कर सकते हैं।
बच्चे ने इस पर हामी भरी। जितने भी उसकी स्थिति देखी, उसने लड़के के प्रति संवेदना ज़ाहिर की है। हालांकि कुछ लोगों ने ये भी कहा कि अगर वो कड़ी मेहनत नहीं करेगा तो उसका भविष्य भी सुनहरा नहीं होगा। आमतौर पर देखा जाता है कि माता-पिता अपने बच्चों को किसी इंवेस्टमेंट की तरह देखने लगते हैं। वे उनके ऊपर समय और पैसे खर्च करते हैं और उनके उसी तरह से रिटर्न की उम्मीद करते हैं। कई बार तो पैरेंट्स की एक्स्ट्रा चिंता ही बच्चों के लिए मुसीबत बन जाती है।

अमित शाह का हमला: तुष्टिकरण से नहीं होगा बंगाल का विकास, 8 लाख करोड़ के कर्ज में डूबा राज्य
MP में जांच आयोगों की रिपोर्ट पर सुस्ती, 7 प्रतिवेदन अब तक विधानसभा में लंबित
ईरान का दावा—परमाणु ठिकानों पर अमेरिका-इज़राइल ने किया हमला, IAEA बोला- नहीं मिला कोई सबूत
यात्रीगण ध्यान दें! होली पर AI से कम होगा ट्रेनों का इंतजार, जानें कैसे मिलेगी राहत
छठी बार टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में टीम इंडिया, जानें पिछली 5 बार का पूरा रिकॉर्ड
बड़वानी में कृषि कैबिनेट पर सियासत तेज, उमंग सिंघार का बड़ा बयान
होलिका दहन आज या कल? जानिए सही तिथि, भद्रा काल और शुभ मुहूर्त की पूरी जानकारी
बंगाल की 84 SC-ST सीटों पर TMC का बड़ा दांव, ‘तपशिलीर संगलाप’ से साधेगी समीकरण
Korba में तेज रफ्तार वाहन ने स्कूटी को मारी जोरदार टक्कर
भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले गोरखा नेता, गोरखालैंड की मांग फिर तेज