छत्तीसगढ़ के राज्यपाल ने पत्नी रानी डेका के साथ किए बाबा महाकाल के दर्शन
उज्जैन । छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने अपने उज्जैन प्रवास के दौरान अपनी धर्मपत्नी रानी डेका के साथ श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने बाबा महाकाल की भक्ति में लीन होकर चांदी द्वार से दर्शन किए। नंदी हॉल में नंदी जी के कानों में अपनी मनोकामना व्यक्त की। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक गणेश कुमार धाकड़ ने राज्यपाल डेका को स्मृति चिन्ह, दुपट्टा और प्रसाद भेंट कर उनका सम्मान किया। इस अवसर पर संजय पुजारी, राम पुजारी, आशीष पुजारी और सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल भी उपस्थित थे। छत्तीसगढ़ के 10वें राज्यपाल रमेन डेका का जन्म 1 मार्च 1954 को असम के सुआलकुची, कामरूप (असम) में हुआ। उनके पिता स्वर्गीय सुरेंद्र नाथ डेका और माता स्वर्गीय चंपाबती डेका थीं। उनके परिवार में उनकी धर्मपत्नी रानी डेका काकोटी और दो बच्चे हैं। उन्होंने गुवाहाटी विश्वविद्यालय के प्राग्ज्योतिष कॉलेज से दर्शनशास्त्र और अर्थशास्त्र में बीए की डिग्री प्राप्त की।
रमेन डेका एक वरिष्ठ राजनीतिज्ञ हैं और 1977 से राजनीति में सक्रिय हैं। 1980 में वे भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्य बने। वे 2006 में असम भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे। डेका ने 2021 तक असम राज्य के नवाचार और रूपांतरण आयोग के उपाध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री के दर्जे में) के रूप में कार्य किया। वे दो बार लोकसभा सांसद चुने गए—पहली बार 2009 में असम के मंगलदोई से और दूसरी बार 2014 में। उन्होंने विभिन्न समितियों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और 31 जुलाई 2024 को छत्तीसगढ़ के राज्यपाल पद की शपथ ली।

होली से पहले राहत की फुहारें, लेकिन ठंडक भी रहेगी कायम
एमपी बजट में जी राम जी योजना को 10,428 करोड़, मनरेगा से दोगुना आवंटन
‘कर्ज में डूबा निगम, फिर क्यों खोदी जा रहीं सड़कें?’ चौपाल में महिला का सवाल
AI इम्पैक्ट समिट में गलगोटिया यूनिवर्सिटी को स्टॉल खाली करने का आदेश
Durg में बड़ा NPS घोटाला उजागर
‘बाइज्जत बरी होने का मतलब ये नहीं कि हत्या नहीं हुई’—बघेल
छात्रवृत्ति योजना को 1800 करोड़, लाडली लक्ष्मी 2.0 से 52.29 लाख बालिकाएं लाभान्वित
‘बिना तथ्य कुछ कहना गलत’, रोहित पवार पर मंगल प्रभात लोढ़ा का पलटवार
सीएम मोहन यादव का ऐलान: 2027 तक बढ़ेगी लाडली बहना योजना की राशि
‘बातों के बताशे, जनहित सफाचट’, कमलनाथ का बजट पर हमला