चेन स्नेचिंग के आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे, वारदातों का खुलासा
नीमच। 17 फरवरी 2026 को दिनदहाड़े हुई चेन स्नेचिंग की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दो अंतरराज्यीय आरोपियों को गिरफ्तार कर आरोपियों के कब्जे से लूटी गई सोने की चेन और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद कर ली है । पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के निर्देशन,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसौदिया तथा नगर पुलिस अधीक्षक किरण चौहान के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी नीमच केंट निरीक्षक निलेश अवस्थी एवं साइबर सेल प्रभारी प्रदीप शिंदे के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने 17 फरवरी 2026 को मोटरसाइकिल पर सवार दो बदमाशों ने महिला को निशाना बनाते हुए झपट्टा मारकर उसके गले से करीब दो तोला वजनी सोने की चेन छीन ली और मौके से फरार हो गए थे । घटना की सूचना पर थाना नीमच केंट में अपराध क्रमांक 73/2026 धारा 309 (6) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी । जांच के दौरान मोटरसाइकिल के नंबर के आधार पर आरोपियों की पहचान कोटा निवासी पुष्पेन्द्र शर्मा और दीपक मीणा के रूप में हुई।पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी नशे के आदी हैं और नशे की जरूरत पूरी करने के लिए चेन स्नेचिंग जैसी वारदातों को अंजाम देते थे। आरोपी पुष्पेन्द्र शर्मा को पकड़ लिया गया,जबकि दीपक मीणा जंगल का फायदा उठाकर भाग निकला। बाद में पुलिस टीम ने तकनीकी आधार पर कोटा पहुंचकर दीपक मीणा को भी गिरफ्तार कर लिया।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी पुष्पेन्द्र शर्मा के खिलाफ राजस्थान के कोटा और भीलवाड़ा जिलों के महावीर नगर, उद्योग नगर, मकबरा, नयापुरा, दादाबाड़ी और विज्ञान नगर थानों में चोरी, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट, जेल अधिनियम और आबकारी अधिनियम सहित करीब 15 अपराध दर्ज हैं। वहीं दूसरे आरोपी दीपक मीणा के खिलाफ कोटा और टोंक जिले के अनंतपुरा, आरकेपुरम और पुरानी टोंक थानों में चोरी, हत्या के प्रयास तथा आबकारी अधिनियम से जुड़े 4 आपराधिक मामले पहले से पंजीबद्ध हैं।पुलिस ने आरोपियों से लूटी गई सोने की चेन और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त की है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी नीमच केंट निरीक्षक निलेश अवस्थी, साइबर सेल प्रभारी प्रदीप शिंदे, रामपुरा थाना प्रभारी उपनिरीक्षक विपिन मसीह सहित नीमच केंट, साइबर सेल और रामपुरा पुलिस टीम का विशेष योगदान रहा।पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल ने उत्कृष्ट कार्य के लिए पुलिस टीम को 10 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले को दी 183 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
रायगढ़ के रामलीला मैदान में 14 से 23 सितंबर तक सजेगा चक्रधर समारोह का भव्य मंच
कठिनाईयों और संघर्ष के बावजूद अपनी पहचान और गौरव को बनायें रखने वाले सिंधी समाज पर सभी को गर्व : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राष्ट्रीय पर्यटन मंच पर छत्तीसगढ़ की गूंज, देश-दुनिया के सामने खुली पर्यटन संभावनाओं की नई राह
सेवा संकल्प अभियान 2026: हुनर को मिल रही नई उड़ान’
पूरे क्षेत्र को स्वास्थ्य सेवाओं से कवर करें, शत-प्रतिशत टीकाकरण एवं गर्भवती महिलाओं का समय पर पंजीयन एवं एएनसी जांच सुनिश्चित हो: उप मुख्यमंत्री शुक्ल
"हम सब बराबर, बराबर हमारे अधिकार" के ध्येय वाक्य को चरितार्थ कर रहा है मध्यप्रदेश मानवाधिकार आयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
लगातार दो वर्ष देश में सर्वाधिक रिकवरी दर, यह किसानों की मेहनत का परिणाम है - उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध कार्रवाई को मिशन के रूप में लेकर कार्य करें-उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
केन बेतवा लिंक परियोजना के क्रियान्वयन से बुंदेलखंड क्षेत्र में आयेगी खुशहाली : मुख्यमंत्री डॉ. यादव